किसानों को अब नई सरकार से उम्मीद:सतनाम सिंह बोले- पूरा कर्ज माफ किया जाए, केरल की तर्ज पर एमएसपी गारंटी कानून लागू करें

मजीठा (अमृतसर)एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बैठक में मौजूद किसान नेता। - Dainik Bhaskar
बैठक में मौजूद किसान नेता।

पंजाब में आम आदमr पार्टी की सरकार बनते ही किसानों को अब मांगें पूरी होने की उम्मीद जगी है। इसके लिए उन्होंने आप को चेतावनी भी दी है। किसान मजदूर संघर्ष कमेटी पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष सतनाम सिंह पन्नू और प्रदेश महासचिव सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि आम आदमी पार्टी सरकार द्वारा किसानों का पूरा कर्ज माफ किया जाए।

उन्होंने कहा कि कर्ज के कारण आत्महत्याएं, कुर्की, गिरफ्तारियां बंद हों। केरल सरकार की तर्ज पर फसलों का एमएसपी गारंटी कानून लागू किया जाए। राज्य के वरिष्ठ उपाध्यक्ष स्विंदर सिंह चटाला, राज्य कार्यालय सचिव गुरबचन सिंह चब्बा ने कहा कि सरकारी स्कूलों और अस्पतालों में मुफ्त सुविधाएं प्रदान की जानी चाहिए। बेरोजगारी को कम करने के लिए लाखों रिक्तियों को तुरंत भरा जाना चाहिए।

किसान नेताओं ने पंजाब के लोगों से अपने संगठन को बढ़ाने की अपील की। शक्ति और संघर्षों को ही शासन से कुछ पाने का तरीका बताया। इस अवसर पर सतनाम सिंह मनोचहल, राणा रणबीर सिंह फिरोजपुर आदि नेता भी मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...