खालिस्तानी आतंकियों के निशाने पर थे सूरी:15 पुलिसकर्मी-पायलट थी सुरक्षा में; पाकिस्तान और ISI पर बयानबाजी के बाद सुर्खियों में आए

अमृतसर7 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

पंजाब के अमृतसर में कत्ल किए हिंदू नेता सुधीर सूरी को पंजाब पुलिस की Y कैटेगरी की सिक्योरिटी मिली हुई थी। सूरी की सुरक्षा में 15 पुलिसकर्मी और एक पायलट जिप्सी थी। 5 पुलिसकर्मी उनके घर पर रहते थे। इसके बावजूद दिनदहाड़े 5 गोलियों से भूनकर सूरी का मर्डर कर दिया गया।

सुधीर सूरी 2010 में लाइमलाइट में आए थे, जब उन्होंने पाकिस्तान और उनकी खुफिया एजेंसी ISI पर बयानबाजी शुरू की। हालांकि बाद में सिखों और खालिस्तानियों पर आपत्तिजनक बयान से वह विवादों में घिर गए। सूरी कनाडा बैठे गैंगस्टर आतंकी लखबीर सिंह लंडा के निशाने पर था।

कुछ दिन पहले लंडा के कुछ गुर्गे अमृतसर में पकड़े गए थे। जिन्होंने पूछताछ में कहा था कि उन्हें सूरी को मारने का टारगेट भी मिला हुआ था। इसके बाद आशंका जताई जा रही है कि सूरी के मर्डर के पीछे कहीं पाक ISI और खालिस्तानी आतंकियों का गठजोड़ तो नहीं है। सूत्रों की मानें तो सूरी की सिक्योरिटी को लेकर केंद्रीय खुफिया एजेंसियों ने पंजाब पुलिस को 2 दिन पहले इनपुट भी भेजा था हालांकि DGP गौरव यादव ने केस की इस स्टेज पर इस बारे में कुछ भी कहने से इनकार कर दिया।

सुधीर सूरी को गोलियां मारने वाला संदीप सिंह उर्फ सन्नी। डीजीपी गौरव यादव ने इसकी गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए कहा कि सन्नी पहले कभी सूरी को नहीं मिला।
सुधीर सूरी को गोलियां मारने वाला संदीप सिंह उर्फ सन्नी। डीजीपी गौरव यादव ने इसकी गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए कहा कि सन्नी पहले कभी सूरी को नहीं मिला।

2016 के बाद मिलने लगी धमकियां
सुधीर सूरी ने पहले हमेशा ही पाकिस्तान व ISI के खिलाफ बयानबाजी की। हालांकि 2016 के बाद उन्होंने खालिस्तान व सिखों के खिलाफ बयानबाजी करनी शुरू कर दी। जिसके बाद उन्हें लगातार सिख संगठनों व खालिस्तानी समर्थकों की तरफ से धमकियां मिला करती थी। पंजाब सरकार ने Y कैटेगरी की सुरक्षा उपलब्ध करवाई।

कोर्ट में 6 केस चल रहे थे
सूरी के खिलाफ पंजाब के विभिन्न थानों में तकरीबन 6 मामले दर्ज थे। जिनकी सुनवाई कोर्ट में चल रही थी। इस दौरान कई बार सुधीर सूरी को पुलिस ने गिरफ्तार भी किया था। 2020 में तो सुधीर सूरी को पुलिस इंदौर से पकड़ कर लाई थी। सूरी के खिलाफ यह सभी केस कोर्ट में चल रहे थे।

अमृतसर का हिंदू नेता सुधीर सूरी।
अमृतसर का हिंदू नेता सुधीर सूरी।

2016 में खालिस्तानियों को दी थी धमकियां
सुधीर सूरी ने 2016 में अमृतसर में अपने एक भाषण में खालिस्तानियों को खुलकर धमकी दी थी। उन्होंने धमकियां देते हुए कहा था कि अगर वह एक हिंदू को मारेंगे तो वह उनके 10 गिराएंगे। इसके बाद से ही वह लगातार विवादों में घिरने लगे। सिख अगर बंद की कॉल देते तो वह इसका विरोध करना शुरू कर देते।

सिख महिलाओं के बारे में बोले थे आपत्तिजनक शब्द
सुधीर सूरी का सबसे अधिक विवादित बयान 2019 में सामने आया था। उन्होंने सिख महिलाओं के बारे में आपत्तिजनक व शर्मसार करने वाले शब्द बोले थे। जिसके बाद सिख संगठन व खालिस्तानी समर्थकों ने खुलकर उन्हें जान से मारने की धमकियां देना शुरू कर दिया था।

आतंकी लखबीर लंडा भी मारना चाहता था हिंदू नेता को
पंजाब पुलिस और दिल्ली पुलिस के सांझे प्रयास से बीते दिनों कटड़ा आहलूवालिया से तीन आरोपियों को AK47 व हथियारों के साथ पकड़ा गया था। तरनतारन में कपड़ा व्यापारी की हत्या करने वाला भी इसी ग्रुप का था। जिसे कनाडा में बैठा गैंगस्टर आतंकी लखबीर लंडा चला रहा था। आरोपियों ने पुलिस की पूछताछ में जानकारी दी थी कि उन्हें अमृतसर के हिंदू नेता सुधीर सूरी को मारने की भी जिम्मेदारी दी गई है।

पंजाब में हिंदू नेता की हत्या:अमृतसर में पुलिस की मौजूदगी में 5 गोलियां मारीं, मूर्तियों की बेअदबी के खिलाफ धरना दे रहे थे

पंजाब के अमृतसर में शुक्रवार को हिंदू नेता सुधीर सूरी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सूरी को पुलिस प्रोटेक्शन मिला हुआ था, इसके बावजूद उन्हें अमृतसर में गोपाल मंदिर के बाहर 5 गोलियां मारी गईं। वे मंदिर के बाहर मूर्तियों की बेअदबी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे। गोली मारने वाले को गिरफ्तार कर लिया गया है पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें