चुनाव प्रचार थमने के साथ ही डिप्टी कमिश्नर ने लोगों को बिना किसी डर और दबाव के वोट का इस्तेमाल करने की अपील की है। जिले में 16 मॉडल पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं। डीसी डॉ. हरीश नायर ने बताया कि जिले में 2 लाख 65 हजार 340 पुरुष और 2 लाख 36 हजार 672 महिलाएं हैं व 15 ट्रांसजेंडर वोटर हैं। विधानसभा हलका भदौड़ में 83 हजार 665 पुरुष, 74 हजार 256 महिलाएं व 9 ट्रांसजेंडर है। वहीं विधानसभा हलका बरनाला में 96,621 पुरुष, 86,910 महिलाएं और 5 ट्रांसजेंडर हैं।
विधानसभा हलका महलकलां में 84,854 पुरुष, 75,606 महिलाएं व एक ट्रांसजेंडर वोटर है। इसके अलावा जिले में कुल 27 एनआरआई वोटर हैं। इनमें से तीन विधानसभा हलका बरनाला और 24 विधानसभा हलका महलकलां के हैं। भदौड़ में कोई भी एनआरआई वोटर नहीं है। जिले में कुल 588 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं। भदौड़ में 169, बरनाला में 212, महलकलां में 177 पोलिंग स्टेशन हैं। चुनाव कमीशन की हिदायत के अनुसार जिले में 16 मॉडल पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं। इसके साथ ही सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं कि पोलिंग स्टेशनों पर व्हीलचेयर का इंतजाम जरूर रखें ताकि बुजुर्गों को वोट डालने में आसानी हो। पोलिंग बूथों के आसपास 100 मीटर एरिया के अंदर कोई भी व्यक्ति अपने झंडा बैनर आदि नहीं ले जा सकेगा। पोलिंग पार्टियां 22 जून को पोलिंग स्टेशनों पर रवाना होंगी।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.