पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
नगर निगम के चुनाव को लेकर बिगुल बज चुका है। राजनीतिक पार्टियों ने चुनाव को लेकर गतिविधियां तेज कर दी हैं। इस बार निगम चुनाव को लेकर थोड़ा समीकरण बदल चुका हैं। जहां नगर कौंसिल में अबोहर के 33 वार्ड थे तो इस बार निगम में वहीं 50 हो गए हैं।
नई वार्डबंदी के अनुसार महिलाओं को पुरुषों के बराबर चुनाव लड़ने का हक मिला है। जिसके तहत पुरुषों के बराबर 25 वार्डों में महिला उम्मीदवार चुनाव लड़ सकती है। जबकि पिछली बार अबोहर के 33 वार्डों में से 12 वार्डों में महिला उम्मीदवार पार्षद बनी थीं। वहीं इस बार जनरल कैटेगरी की महिलाओं के लिए 19 वार्ड व अनुसूचित जाति की महिलाओं के लिए 6 वार्ड रखे गए हैं। इसके अलावा जनरल कैटेगरी के पुरुषों के लिए 16 वार्ड और अनुसूचित जाति के पुरुष उम्मीदवारों के लिए 7 वार्ड सुनिश्चित है। इनके अलावा बीसी कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए 2 वार्ड रखें गए हैं। सभी राजनीतिक पार्टियों द्वारा चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज कर दी हैं। वहीं शिअद-भाजपा का गठबंधन टूटने के कारण इस बार निगम चुनाव के लिए चार पार्टियां मैदान में होंगी।
जबकि कौंसिल चुनाव में शिअद-भाजपा गठबंधन ने 16 वार्डों पर कब्जा जमाया था, जिसमें शिअद के 4 और भाजपा के 12 पार्षद बने थे। वहीं कांग्रेस पार्टी के 13 और 4 निर्दलीय उम्मीदवारों ने चुनाव जीते थे। इस बार शिअद, भाजपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी आमने-सामने होंगी।
कैटेगरी से जानिए उम्मीदवारों का समीकरण
जनरल : 2, 4, 8, 10, 12, 16, 24, 26, 28, 32, 34, 36, 38, 40, 42, 46
अनुसूचित जाति : 6, 14, 20, 22, 44, 48, 50
महिलाएं : 5, 7, 9, 11, 13, 15, 17, 19, 23, 25, 27, 29, 31, 35, 37, 39, 41, 43, 45
अनुसूचित जाति की महिलाएं : 1, 3, 21, 33, 47, 49
बीसी कैटेगरी : 18, 30
शहरी क्षेत्र में 17 से 26, नई आबादी में 16 से 24 वार्ड बने
नगर निगम द्वारा जारी की गई वार्डबंदी की सूची के अनुसार 33 वार्डों को 50 में मर्ज किया गया है। नगर कौंसिल के 33 वार्डों में शहरी क्षेत्र के 17 और नई आबादी क्षेत्र के 16 वार्ड थे। लेकिन अब नई लिस्ट में शहरी क्षेत्र में 17 वार्ड को बढ़ाकर 26 कर दिया गया है, जबकि लाइन पार क्षेत्र नई आबादी में 16 वार्डों को बढ़ाकर 24 कर दिया गया है।
निगम का पहला चुनाव, पहली बार बनेगा मेहर
अबोहर में निगम के तौर पर पहला चुनाव है। इससे पहले नगर परिषद के तहत ही चुनाव हुआ करते थे। हर चुनाव में शिअद-भाजपा और कांग्रेस में ही टक्कर हुआ करती थी। इस बार कांग्रेस, शिअद, भाजपा और आप में कांटे की टक्कर होगी। निगम बनने से पहली बार अबोहर में मेहर बनेगा।
पॉजिटिव- आज आप बहुत ही शांतिपूर्ण तरीके से अपने काम संपन्न करने में सक्षम रहेंगे। सभी का सहयोग रहेगा। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। घर के बड़े बुजुर्गों का मार्गदर्शन आपके लिए सुकून दायक रहेगा। न...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.