पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
दिल्ली धरने के दौरान तबीयत बिगड़ने से दुनिया को अलविदा कहने वाले किसान के परिवार को प्रशासन द्वारा 5 लाख का चेक मुआवजे के तौर पर सौंपा गया। इसके बाद वीरवार देर शाम करीब 6 बजे किसान का अंतिम संस्कार हुआ। सिविल अस्पताल बरनाला से पोस्टमार्टम करवाने के बाद फूलों से सजी एंबुलेंस में किसान की अंतिम शव यात्रा निकाली गई। साथ ही उसे किसान संगठनों द्वारा शहीद का दर्जा दिया गया।
भारतीय किसान यूनियन सिद्धूपुर के नेता करनैल गांधी व गौरा सिंह ने कहा कि जिले के गांव दिलवां के किसान नाजर सिंह की दिल्ली धरने के दौरान बारिश का मौसम खराब के चलते तबीयत बिगड़ गई थी। जब उसे बरनाला लाया जा रहा था तो रास्ते में उसकी मौत हो गई थी। उन्होंने बताया कि तहसीलदार अवतार सिंह, डीएसपी तपा बलजीत सिंह ने परिवार को 5 लाख का चेक सौंपा। साथ ही 5 लाख भोग पर देने का एलान किया। उन्होंने आश्वासन दिया कि पारिवारिक मेंबर को सरकारी नौकरी देने के लिए पत्र लिखा गया है। किसानों ने सिविल अस्पताल में केंद्र के खिलाफ नारेबाजी की।
पॉजिटिव- आज आप बहुत ही शांतिपूर्ण तरीके से अपने काम संपन्न करने में सक्षम रहेंगे। सभी का सहयोग रहेगा। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। घर के बड़े बुजुर्गों का मार्गदर्शन आपके लिए सुकून दायक रहेगा। न...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.