पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
केंद्र सरकार द्वारा पास किए गए कृषि कानून को रद्द कराने के लिए पिछले 2 महीनों से दिल्ली के बॉर्डर पर किसान बैठे हुए हैं। तमाम वार्ता विफल होने के बाद सरकार पर एक बार फिर दबाव बनाने के लिए बड़ी संख्या में किसानों ने 27 फरवरी को दिल्ली पहुंचने का प्रोग्राम दिया है। इसका ऐलान भारतीय किसान यूनियन के प्रधान जोगिंदर सिंह उगराहां ने बरनाला में रखी बड़ी किसान रैली में किया था। इसी प्रोग्राम के तहत सभी गांवों में मीटिंगों का दौर शुरू हो गया है। साथ ही प्रत्येक घर से दिल्ली पहुंचने के लिए ड्यूटी लगाई जा रही हैं।
भारतीय किसान यूनियन के नेता हरप्रीत सिंह ने बताया कि किसान नेताओं द्वारा दिए गए प्रोग्राम के तहत अब गांवों में बैठकें शुरू हो गई है। जिसके तहत उनके गांव रामगढ़ में बैठक की गई। उन्होंने कहा कि सभी लोगों ने मिलकर फैसला किया है कि दिल्ली में विशाल हुजूम दिखाने के लिए प्रत्येक घर से एक व्यक्ति का दिल्ली पहुंचना बेहद जरूरी है।
उन्होंने कहा कि अगर किसी की अत्याधिक मजबूरी है तो उसे दिल्ली नहीं जाने की छूट होगी जो बिना किसी मजबूरी के गांव से नहीं जाएगा उसे 5 एकड़ से कम वाले किसान को 1200 रुपए या 5 एकड़ से अधिक वाले किसान को 2500 तक शुल्क लगाया जाएगा। यह शुल्क भी नहीं भरेगा उसका सामाजिक तौर पर बायकाट किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि यह लड़ाई किसानों पंजाब की के लोगों की केंद्र सरकार के साथ है यह लड़ाई ना तो धार्मिक है और ना ही किसी प्रदेश की प्रदेश से लड़ाई है। किसान नेता अवतार सिंह ने कहा कि किसानों के दिए गए नए प्रोग्राम से किसानों में एक बार फिर से नया जोश भरा है। संघर्ष को और तीखा करने के लिए बड़ी संख्या में लोगों का वहां पहुंचना जरूरी है। उन्होंने कहा कि एक लाख से अधिक संख्या में किसान दिल्ली बॉर्डर पर
डटे हुए हैं। लेकिन अब 200000 से अधिक लोग फिर से दिल्ली बॉर्डर पर जाएंगे और सरकार की नींद हराम कर देंगे। इसके अलावा 8 मार्च को महिला दिवस भी दिल्ली में मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि पंजाब के प्रत्येक गांव से दो दो बसें भरकर महिला दिवस पर महिलाओं की दिल्ली में भेजी जाएगी।
पॉजिटिव- आर्थिक दृष्टि से आज का दिन आपके लिए कोई उपलब्धि ला रहा है, उन्हें सफल बनाने के लिए आपको दृढ़ निश्चयी होकर काम करना है। कुछ ज्ञानवर्धक तथा रोचक साहित्य के पठन-पाठन में भी समय व्यतीत होगा। ने...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.