पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
जिले के सभी गांवों में लोगों ने मिल कर दिल्ली संघर्ष में शामिल होने के लिए मता डाला है। पंचायत व लोगों ने मिल कर लोगों को दिल्ली संघर्ष में जाने की अपील की है। जो नहीं जाएगा उसे जुर्माना लगाया जाएगा और जो जुर्माना नही देगा उसका सामाजिक तौर पर बायकाट किया जाएगा।
जिले के गांव ढिल्लवा से आज 20 किसान 5 ट्राली से दिल्ली संघर्ष के लिए रवाना हुए। शुक्रवार को जिले के जिले के गांव गुरम व जोधपुर में सरकार के दिल्ली संघर्ष के लिए मता पास किया गया। लोगों ने कहा कि सरकार ने संघर्ष को बदनाम करने के लिए बेहद गलत चाल चली है। इसका वह जवाब देंगे।
जिले के गांव दिल्लवा से लकड़ी, दूध व राशन लेकर करीब 5 ट्राली में रवाना हुई। उनके साथ बड़ी संख्या में किसान भी थे। सरपंच जोगिंदर बराड़ ने बताया कि यह संघर्ष और तेज हो रहा है। सरकार ने गलत तरीके से संघर्ष को बदनाम करने की कोशिश की है। इसका खामियाजा सरकार को भुगतना ही पड़ेगा।
आज दिल्ली धरने में शामिल होने गए लोग करीब हफ्ता वहां पर रहेंगे। इनके वापस आने से पहले दूसरे जत्थे को रवाना कर दिया जाएगा। जब दूसरा जत्था वहां पर पहुंच जाएगा। तो यह वापस आएंगे। गांव गुरम के सरपंच कुलदीप सिंह ने बताया कि सभी गांव के लोगों ने मिलकर फैसला किया है कि जिस घर में दो आदमी हैं वहां एक पक्के तौर पर दिल्ली चला जाए।
जिस घर में केवल एक ही व्यक्ति है। वह हर रोज लोकल धरने में जाकर शामिल हो। जो इस बात को नहीं मानेगा उसे 1100 प्रति एकड़ जुर्माना किया जाएगा। इस बात को नहीं मानेगा उसके सभी सामाजिक तौर पर बायकाट किया जाएगा।
हर घर से एक आदमी जाएगा दिल्ली, कम से कम 7 दिन रहना होगा : सरपंच बलवीर
जिले के गांव जोधपुर के सरपंच बलवीर सिंह ने बताया कि गांव की तरफ से मिलकर मता पास किया गया है। उन्होंने कहा कि हर घर से एक व्यक्ति को दिल्ली जाना होगा और वहां पर कम से कम 7 दिन रहना होगा। इसकी रूपरेखा गांव की तरफ से तैयार कर ली गई है।
जो दिल्ली नहीं जाएगा उसे प्रति एकड़ के हिसाब से 500 रुपए सांझे खाते में जमा करवाने होंगे। जो इस बात को नहीं मानेगा उस परिवार का सामाजिक तौर पर पाई काट दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि वह अपने गांव से कम से कम 500 लोगों को लड़ीवार धरने में भेजते रहेंगे। उनके गांव के 500 लोग हर वक्त धरने में मौजूद रहेंगे।
पॉजिटिव- किसी भी लक्ष्य को अपने परिश्रम द्वारा हासिल करने में सक्षम रहेंगे। तथा ऊर्जा और आत्मविश्वास से परिपूर्ण दिन व्यतीत होगा। किसी शुभचिंतक का आशीर्वाद तथा शुभकामनाएं आपके लिए वरदान साबित होंगी। ...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.