पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
किसानी संघर्ष के दौरान भाजपा नेताओं भाजपा के सीनियर नेता हरजीत सिंह ग्रेवाल के खिलाफ बोलने वाले युवकों पर समाज में समाज का माहौल खराब करने व दीवारों पर पोस्टर लगाकर लोगों को भड़काने के आरोप में पुलिस स्टेशन धनौला में पर्चा दर्ज किया गया था। पर्चा रद्द करवाने के लिए शिरोमणि अकाली दल अमृतसर, धनौला व आस पास के गांवों के युवाओं किसानों व औरतों द्वारा थाना धनौला का आज फिर से घेराव किया गया। एकत्र हुए लोगों ने पर्चा रद्द करने की माँग की गई। जिसके चलते नवनियुक्त थाना प्रभारी बलजीत सिंह व डीएसपी रमनिंदर सिंह दियोल पर पहुँचे। उन्होंने एकत्र हुए लोगों को विश्वास दिलाया कि केस
रद्द करने के लिए कानूनी प्रक्रिया के अनुसार इसकी इन्क्वायरी एसपी (डी) सुखदेव सिंह विर्क को दे दी गई है। पर्चा दर्ज करने वाले थाना प्रभारी कुलदीप सिंह की बदली कर दी गई है। पुलिस अधिकारियों से बात करने पर लोगों ने धरना उठा लिया। साथ ही चेतावनी दी कि अगर प्रचार रद्द नहीं होगा तो वह अपना संघर्ष और तेज करेंगे। यह धरना सुबह 10 बजे से लेकर 2 बजे तक जारी रहा। कुछ दिन पहले प्रचार अधिकारी पर्चा दर्ज करने वाले ऐसा क्यों कुलदीप सिंह की बदली कर दी गई थी उनके स्थान पर आए इंस्पेक्टर बलजीत सिंह की भी बदली कर दी गई है। अब इंस्पेक्टर विजय कुमार को प्रभारी नियुक्त किया गया है।
पॉजिटिव- आप अपने व्यक्तिगत रिश्तों को मजबूत करने को ज्यादा महत्व देंगे। साथ ही, अपने व्यक्तित्व और व्यवहार में कुछ परिवर्तन लाने के लिए समाजसेवी संस्थाओं से जुड़ना और सेवा कार्य करना बहुत ही उचित निर्ण...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.