जिला यूथ कांग्रेस और महिला कांग्रेस की ओर से बुधवार को स्थानीय अनाज मंडी में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक को संबोधित करते यूथ कांग्रेस के प्रभारी तैनात किए गए मुकेश शैलके विशेष रूप से दिल्ली से फाजिल्का पहुंचे। बैठक के बाद मुकेश शैलके के नेतृत्व में ही नेशनल हाइवे पर जाकर पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस के बढ़ते दामों के खिलाफ पीएम नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका गया। इससे पहले फाजिल्का पहुंचने पर यूथ कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष रूबी गिल के नेतृत्व में मुकेश शैलके का स्वागत किया गया। उनके साथ सहजपाल बराड़ जलालाबाद यूथ कांग्रेस प्रधान, राजू नारंग आदि मौजूद रहे।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.