पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
फाजिल्का की अग्रणीय संस्था सेवा भारती की ओर से रविवार को लोहड़ी का पावन पर्व मनाया जाएगा। जानकारी देते प्रेस सचिव सोनू वर्मा, अध्यक्ष अशोक कुमार शर्मा, महासचिव राजभारती शर्मा व लोहड़ी प्रकल्प प्रभारी रमन सेतिया ने बताया कि सेवा भारती फाजिल्का द्वारा प्रत्येक वर्ष लोहड़ी का पर्व बड़ी श्रद्धा भावना से मनाया जाता है।
वहीं, इस वर्ष भी 10 जनवरी काे दोपहर 3 बजे डॉ. श्री गोबिंद राम शर्मा लाइब्रेरी में श्रद्धापूर्वक मनाया जाएगा। आगे जानकारी देते हुए महासचिव राजभारती शर्मा ने बताया कि इस कार्यक्रम की जिम्मेदारी लोहड़ी प्रकल्प प्रभारी रमन सेतिया की लगाई गई है।
अध्यक्ष अशोक कुमार शर्मा ने बताया कि कोविड 19 को देखते हुए सरकार व प्रशासन के निर्देशों का पालना करते हुए लोहड़ी कार्यक्रम के दौरान मास्क, सामाजिक दूरी व सैनिटाइजर का प्रबंध किया जाएगा। सेवा भारती फाजिल्का के सभी सदस्यों से प्रार्थना है कि समय पर पहुंचकर लोहड़ी कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएं।
पॉजिटिव- किसी विशिष्ट कार्य को पूरा करने में आपकी मेहनत आज कामयाब होगी। समय में सकारात्मक परिवर्तन आ रहा है। घर और समाज में भी आपके योगदान व काम की सराहना होगी। नेगेटिव- किसी नजदीकी संबंधी की वजह स...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.