भूख हड़ताल कर किया सरकार के खिलाफ प्रदर्शन:पुरानी पेंशन स्कीम लागू करने और पे कमीशन की कमियां दूर करने की मांग

मुक्तसर2 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भूख हड़ताल पर बैठे चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी। - Dainik Bhaskar
भूख हड़ताल पर बैठे चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी।

राज्य कमेटी के तय प्रोग्राम के तहत पंजाब सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ समूूह विभागाें के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों द्वारा 24 घंटे की भूख हड़ताल कर कैनाल कॉलोनी में धरना देकर सरकार के खिलाफ पिट स्यापा किया गया। भूख हड़ताल में मुंशी राम, पतंगा, सतपाल सिंह मलोट, सुरेन्द्र कुमार, बलवीर सिंह, सुरेश, बलदेव सिंह, गुरदीप सिंह गिद्दड़बाहा, लखविंदर सिंह मुक्तसर, सुरेन्द्र कुमार, दीपक कुमार, गुरप्रीत सिंह, जलविंदर सिंह, मंगत राम, लेखराम, दर्शन कुमार, बंता राम, मनजीत कुमार व पीडब्ल्यूडी के कर्मचारियों के अलावा मनरेगा कर्मी शामिल हुए।

हरजिंदर सिंह, प्रीतम सिंह, भूपिंदर सिंह, बंटी कुमार, बलजीत सिंह गिद्दड़बाहा को भूख हड़ताल पर बैठाया गया। कर्मचारियों ने मांग की कि विभागों में कार्य करते कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए, 2004 के बाद लगे कर्मचारियों पर पेंशन लागू की जाए, डीए की किस्तें जारी की जाएं, छठे पेे कमिशन में रहती कमियां दूर की जाएं, विभागों मेंं खाली पदोंं को भरा जाए व कर्मचारियों को रैगुलर किया जाए।