पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
संयुक्त किसान मोर्चे के आह्वान पर शनिवार को मोगा जिले में किसानों ने 9 स्थानों पर चक्का जाम कर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। किसानों ने नेशनल हाईवेज पर 7 जगह तथा स्टेट हाईवे पर 2 जगह धरने दिए। इन अलग-अलग स्थानों में नेस्ले नहर के पास, डगरू रेलवे फाटकों के पास, अजीतवाल, बधनी कलां, धर्मकोट, कोटइसेखां, बाघापुराना, निहाल सिंह वाला तथा कावां वाला पत्तन के पास लोगों ने रोष प्रकट किया। किसानों ने केंद्र से तीनों कृषि कानून, बिजली एक्ट 2020 व पर्यावरण अध्यादेश को वापस लेने की मांग की।
इस मौके पर प्रगट सिंह साफूवाला, सुखजिंदर सिंह खोसा, सूरत सिंह धर्मकोट, जगजीत सिंह धूड़कोट, उदय बड्डूवाल, भुपिंदर सिंह दौलतपुरा, ज्ञानी छिन्दर सिंह और सुखजिंदर महेसरी ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा दिल्ली के बाॅर्डरों पर इटरनेट, बिजली, पानी आदि बंद करने का सीधा मतलब है कि सरकार बौखलाहट में है।
वक्ताओं ने मांग की खेती कानून रद्द किए जाएं, पूरे देश में कम से कम समर्थन मूल्य के अनुसार सब फसलों की सरकारी खरीद की जाए, गिरफ्तार किए गए नौजवान रिहा किए जाएं और खेती आंदोलन के दौरान मरे किसानों के परिवारों को मुआवजा दिया जाए। इधर, भारतीय किसान यूनियन (क्रांतीकारी) के ब्लाक नेता सूबा सिंह डगरू के नेतृत्व में शनिवार को दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक डगरू फाटक नजदीक संयुक्त किसान मोर्चों के आह्वान पर धरना लगाकर रोड जाम किया गया।
धरने को बीकेयू क्रांतिकारी के ब्लाक नेता मलकीत सिंह काहन सिंह वाला, सूबा सिंह डगरू, सत्तपाल सिंह खालसा, कुलजीत सिंह निधां वाला, क्रांतिकारी पेडू मजदूर यूनियन के जिला सचिव छिन्दर सिंह साफूवाला, लखवीर सिंह लक्खा सिंघावाला और लोक संग्राम मोर्चा के सूबा प्रधान तारा सिंह मोगा ने संबोधित किया। सभी नेताओं ने तीनाें खेती कानूनों, पराली जलाने और बिजली संशोधन आर्डिनेंस को रद्द करन की मांग की। -पेज 4 पर पढ़ें : फरीदकोट में किसान यूनियनों ने नेशनल हाइवे समेत 13 स्थानों पर किया प्रदर्शन
पॉजिटिव- आप प्रत्येक कार्य को उचित तथा सुचारु रूप से करने में सक्षम रहेंगे। सिर्फ कोई भी कार्य करने से पहले उसकी रूपरेखा अवश्य बना लें। आपके इन गुणों की वजह से आज आपको कोई विशेष उपलब्धि भी हासिल होगी।...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.