रोष:अमृतसर में भगवान श्रीराम का पुतला जलाए जाने पर संस्थाओं में भारी रोष

मोगा2 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

|दशहरे के दिन अमृतसर के माना वाली में भगवान श्रीराम का पुतला जलाए जाने को लेकर शहर की धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं में रोष की लहर है। इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए ब्राह्मण सभा के जिलाध्यक्ष एडवोकेट प्रदीप भारती, पैटर्न खत्री सभा के अध्यक्ष एडवोकेट विजय धीर, विश्व हिंदू परिषद के महामंत्री एडवोकेट वरिंदर गर्ग, अशोक कालिया, प्रवीण शर्मा, अरोड़ वंश के सोनू अरोड़ा ने घटना की कड़े शब्दों में निंदा की है। सभी संस्थाओं के वक्ताओं ने कहा कि भगवान राम भारतीय संस्कृति और सामाजिक एकता के प्रतीक हैं।

दशहरे के दिन कुछ शरारती व असामाजिक तत्वों की ओर से उक्त घटना को अंजाम देकर पंजाब में संप्रदायिक सद्भावना को बिगाड़ने की कोशिश की गई है, जोकि निंदनीय है।मोगा | दशहरे के दिन अमृतसर के माना वाली में भगवान श्रीराम का पुतला जलाए जाने को लेकर शहर की धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं में रोष की लहर है। इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए ब्राह्मण सभा के जिलाध्यक्ष एडवोकेट प्रदीप भारती, पैटर्न खत्री सभा के अध्यक्ष एडवोकेट विजय धीर, विश्व हिंदू परिषद के महामंत्री एडवोकेट वरिंदर गर्ग, अशोक कालिया, प्रवीण शर्मा, अरोड़ वंश के सोनू अरोड़ा ने घटना की कड़े शब्दों में निंदा की है। सभी संस्थाओं के वक्ताओं ने कहा कि भगवान राम भारतीय संस्कृति और सामाजिक एकता के प्रतीक हैं। दशहरे के दिन कुछ शरारती व असामाजिक तत्वों की ओर से उक्त घटना को अंजाम देकर पंजाब में संप्रदायिक सद्भावना को बिगाड़ने की कोशिश की गई है, जोकि निंदनीय है।

खबरें और भी हैं...