पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
अपने मायके घर आई 36 वर्षिय विवाहिता ने रविवार को मायके घर में फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है। मिली जानकारी के मुताबिक ससुराल परिवार से लड़ाई-झगड़े के कारण अपने मायके घर आई लड़की दिमागी तौर पर परेशान रहती थी।
लड़की ने मायके घर लोहे की ग्रिल के साथ फंदा लगा लिया, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पुलिस पार्टी के साथ पहुंचे धर्मकोट के डीएसपी ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए मोगा के सिविल अस्पताल में रखवा कर जांच शुरू कर दी है।
अमरजीत सिंह ने पुलिस को दिए बयान में आरोप लगाया है कि उसकी बहन रणदीप कौर शादी मार्च 2019 में हरियाणा के चौटला गांव निवासी दलप्रीत सिंह के साथ हुई थी, जोकि पेशे से वकील था। लेकिन शादी के बाद से उन लोगों ने बहन को दहेज के लिए तंग परेशान करना शुरू कर दिया था।
इसी के चलते 18 मार्च 2020 को बहन के ससुराल वालों ने उसे मारपीट करके घर से निकाल दिया था। इसके बाद से बहन मायके घर उनके पास रह रही थी। लेकिन वह जब से ससुराल घर से आई थी परेशान चल रही थी। रविवार सुबह पांच बजे बहन का शव फंदे से लटकता देखा तो शोर मचाकर परिवार व मोहल्ले वालों को इकट्ठा किया।
इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को देने पर उसके बयान पर मृतका के पति दलप्रीत सिंह, सास इंद्रजीत कौर, ससुर बलदेव सिंह व ननद गुरविंदर कौर के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में केस दर्ज किया है। बाद में पुलिस ने मृतका के शव का सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।
पॉजिटिव- इस समय ग्रह स्थितियां पूर्णतः अनुकूल है। सम्मानजनक स्थितियां बनेंगी। विद्यार्थियों को कैरियर संबंधी किसी समस्या का समाधान मिलने से उत्साह में वृद्धि होगी। आप अपनी किसी कमजोरी पर भी विजय हासिल...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.