पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
गांव चक राम सिंह वाला में पत्नी से हुए झगड़े के बाद व्यक्ति ने बेटे व भाई के साथ मिलकर उसके घर में जमकर तोड़फोड़ की और मौके से फरार हो गए। थाना नथाना पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर पति समेत तीन पर मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में परमजीत कौर पत्नी भजन सिंह निवासी गांव चक राम सिंह वाला ने बताया कि उसका अपने पति व उसके परिवार वालों के साथ विवाद चल रहा है। जिसके चलते वह अपने पति से अलग घर में रहती है। 19 जनवरी को उसका पति भजन सिंह, बेटा जंटा सिंह व देवर जगसीर सिंह निवासी गांव चक राम सिंह वाला जबरदस्ती उसके घर में दाखिल हुए और तोड़फोड़ करने लगे।
जब उसने विरोध किया, तो आरोपियों ने घर की खिड़कियों, रसोई, बाथरूम आदि के शीशे भी तोड़ दिए और बाद में मौके से फरार हो गए। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेने के बाद आरोपित लोगों पर मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की जांच एएसआई चमकौर सिंह कर रहे हैं।
पॉजिटिव- किसी भी लक्ष्य को अपने परिश्रम द्वारा हासिल करने में सक्षम रहेंगे। तथा ऊर्जा और आत्मविश्वास से परिपूर्ण दिन व्यतीत होगा। किसी शुभचिंतक का आशीर्वाद तथा शुभकामनाएं आपके लिए वरदान साबित होंगी। ...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.