रिश्तेदार के घर गए दंपति के घर चोरी:लोहे की अलमारी में से 4 सोने की अंगूठियां, एक सोने की चैन चोरी

संगरूर2 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रिश्तेदारी में गए दंपति के घर में दो व्यक्तियों ने मिलकर चोरी कर ली है। थाना भदौड़ के थानेदार गुरजंट सिंह ने बताया कि उनको पाल सोनी ने शिकायत दर्ज करवाई है कि वह अपनी पत्नी के साथ रिश्तेदार के पास गए थे। जब वह लौटे तो उन्होंने देखा कि उनके घर का ताला टूटा हुआ था और लोहे की अलमारी में से 4 सोने की अंगूठियां, एक सोने की चैन अज्ञात व्यक्तियों ने चोरी कर लिया है।

जब उन्होंने अपने स्तर पर पड़ताल की तो उनको पता लगा कि चमकौर सिंह अपने एक अज्ञात साथी की मदद से घर में ताला तोड़कर चोरी कर ले गया है। पुलिस ने चमकौर सिंह और एक अज्ञात पर चोरी का पर्चा दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि जांच के बाद ही आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।