पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
कृषि कानूनों के विरोध में शहर में रोष मार्च निकालकर केन्द्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (म.ल), भारतीय कम्यूनिटी पार्टी, भारतीय इंकलाबी मार्क्सवादी पार्टी, इंकलाबी जमहूरी मोर्चा पंजाब, भारतीय मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (यू) के वर्करों ने हिस्सा लिया। इससे पहले स्थानीय तेजा सिंह सुतंत्र भवन में आयोजित कान्फ्रेंस को संबोधित करते हुए मंगत राम लौंगोवाल, नरिंदर निंदी, सतवंत सिंह खंडेबाद, ऊधम सिंह संतोखपुरा, भजन सिंह ढडरिया ने कहा कि केन्द्र सरकार किसानों के आंदोलन को बदनाम करने के लिए झूठ का सहारा ले रही है।
जिस कारण आंदोलनकारियों को आपस में बांटने के लिए उन्हें खालिस्तानी, टुकडे टुकडे गैंग, नक्सलवादी आदि के साथ संबोधित किया जा रहा है। गणतंत्र दिवस वाले दिन अपने ही लोगों से लाल किले पर झंडा फहराकर आंदोलनकारियों के खिलाफ कूड प्रचार किया गया। इसकी आड़ में बेकसूरों पर देशद्रोह जैसे संगीन मामले तक दर्ज किए गए हैं।
ढडरियां में किसान यूनियन की महिलाओं ने कहा- केंद्र सरकार को सबक सिखाना जरूरी- किरती किसान यूनियन की महिलाओं ने कृषि कानूनों के खिलाफ गांव ढडरियां में जागो निकाली गई। इस मौके यूनियन नेता गुरप्रीत कौर व मनजीत कौर ने कहा कि दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन में हर किसी को योगदान देना चाहिए ताकि कृषि कानून को रद्द करवाया जा सके। अब मसला समूह लोगों का बन चुका है। महिलाएं ने कहा कि अब केंद्र सरकार को सबक सिखाना जरूरी है।
पॉजिटिव- आज जीवन में कोई अप्रत्याशित बदलाव आएगा। उसे स्वीकारना आपके लिए भाग्योदय दायक रहेगा। परिवार से संबंधित किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर विचार विमर्श में आपकी सलाह को विशेष सहमति दी जाएगी। नेगेटिव-...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.