पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
शिअद से अलग होकर पहली बार चुनाव मैदान में उतरी भाजपा को करारी हार का सामना करना पड़ा है। जिले की 7 नगर कौंसिल और 1 नगर पंचायत के 150 वार्ड में से 50 वार्ड में उतरी भाजपा को सिर्फ मालेरकोटला के 2 वार्ड में जीत मिली है। इक्का-दुक्का वार्ड को छोड़कर बाकी वार्ड में भाजपा विपक्ष का सामना तक नहीं कर पाई। हैरत इस बात की है कि सुनाम के वार्ड नंबर 20 से उतरे भाजपा के जिला प्रधान
ऋषिपाल तक चौथे नंबर पर रहे हैं, जबकि पिछली दो पारियों पर ऋषिपाल बड़े अंतर से भाजपा से जीतते रहे हैं। भाजपा अपनी हार का ठीकरा कांग्रेस पर फोड़ रही है, जबकि कांग्रेस भाजपा की हार किसानों के आंदोलन को बता रही है। कैबिनेट मंत्री विजय इंदर सिंगला के हलके भवानीगढ़ नगर कौंसिल में कांग्रेस सबसे मजबूत पार्टी के तौर पर उभर कर सामने आई है। सभी 15 वार्ड से 13 पर कांग्रेस, 1 पर शिअद और 1 आजाद उम्मीदवार विजय रहा है।
भवानीगढ़ में भाजपा के 4 उम्मीदवारों को 61, सुनाम में 15 को मिलीं 1445 वोटें- सुनाम के वार्ड नंबर 20 से उतरे भाजपा के जिला प्रधान ऋषिपाल तक चौथे नंबर पर रहे। हालांकि विपक्ष कांग्रेस की जीत पर धक्केशाही का आरोप लगा चुका है, परंतु कांग्रेस ने इसे विकास की जीत बताया है। पूरी चुनाव प्रक्रिया के दौरान भवानीगढ़ में 13698 मतदान हुआ है, जिसमें 7296 सिर्फ कांग्रेस पार्टी को वोट मिली हैं। कुल मतदान का 53.26 प्रतिशत कांग्रेस को मिला है। कांग्रेस का 6 वार्ड में शिअद के साथ, जबकि बाकी वार्ड में आम आदमी पार्टी और आजाद के साथ मुकाबला रहा है।
वार्ड नंबर 11 से कांग्रेस की नेहा रानी को सबसे अधिक 847 वोट मिले हैं। यहां कांग्रेस पार्टी का आजाद उम्मीदवार इंद्रजीत कौर के साथ मुख्य मुकाबला रहा है, जिन्हें 202 वोट मिले हैं। कांग्रेस का सबसे बुरा हाल वार्ड नंबर 3 से रहा है। यहां कांग्रेस पार्टी से नेहा चुनाव मैदान में थीं, जिन्हें 241 वोट मिली है। विजय रही आजाद उम्मीदवार जसपाल कौर को 512 वोट मिले हैं। शिअद काे कुल मतदान में से 2224, आम आदमी पार्टी को 1734, जबकि आजाद उम्मीदवारों को 2305 वोट मिले हैं। कांग्रेस पार्टी के बाद आजाद उम्मीदवार सबसे अधिक वोट निकालने में कामयाब रहे हैं।
आम आदमी पार्टी का गढ़ रहे सुनाम में आप का पूरी तरह सफाया, भारतीय जनता पार्टी के जिला प्रधान तक हारे- विस चुनाव में कांग्रेस और शिअद का सफाया करने वाले आम आदमी पार्टी के विधायक अमन अरोड़ा के हलके सुनाम नगर कौंसिल में 23 वार्ड में से आप 12 वार्ड से चुनाव लड़ रही थी। यहां कांग्रेस ने सभी वार्ड से आप को पटखनी दे दी है। यहां कुल 46187 मतदान हुआ है। कांग्रेस को 15604 वोट मिली है। कुल मतदान का 33.78 प्रतिशत कांग्रेस के पक्ष में गया है। आम आदमी पार्टी को 12 वार्डों से सिर्फ 3763 वोट ही मिले हैं। सुनाम में भाजपा सभी 15 वार्ड से चुनाव हार गई है। भाजपा जिला संगरूर-2 के प्रधान ऋषिपाल भी अपने वार्ड से बुरी तरह हार गए हैं। भाजपा को 1445 वोट मिली है।
पॉजिटिव- इस समय ग्रह स्थिति आपके लिए बेहतरीन परिस्थितियां बना रही है। व्यक्तिगत और पारिवारिक गतिविधियों के प्रति ज्यादा ध्यान केंद्रित रहेगा। बच्चों की शिक्षा और करियर से संबंधित महत्वपूर्ण कार्य भी आ...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.