विधवा महिला पर गलत नजर रखने वालों को रोकने पर पीडित महिला के देवर से मारपीट कर रहे लोगों से देवर को छुड़वाने गई महिला से मारपीट करने पर थाना सदर पुलिस ने चार आरोपियों व अज्ञात लोगों को केस दर्ज किया है। गांव सिक्खावाला वासी विधवा महिला जसविंदर कौर द्वारा पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार उसके गांव के रहने वाले सुखदेव सिंह उर्फ काहला व रणजीत सिंह उर्फ सोहणी उसे गलत नजर से देखते थे। इसी के चलते उसने इसकी जानकारी अपने देवर हरविंदर सिंह को दी। हरविंदर सिंह ने जब उन्हें ऐसा करने से रोका तो इन दोनों ने गांव के जसविंदर सिंह, कर्मवीर सिंह व अज्ञात लोगों को साथ लेकर गांव के रास्ते पर उस पर हमला कर दिया।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.