फरीदकोट मंडी में बासमती-धान चोरी होने से भड़के मजदूर:हड़ताल पर जाने की चेतावनी, पुलिस के आश्वासन के बाद शांत हुआ मामला

फरीदकोट21 मिनट पहले
  • कॉपी लिंक
फरीदकोट मंडी में पुलिस प्रशासन के खिलाफ रोष जताते मजदूर। - Dainik Bhaskar
फरीदकोट मंडी में पुलिस प्रशासन के खिलाफ रोष जताते मजदूर।

फरीदकोट की नई अनाज मंडी में बासमती और धान की की बोरियां चोरी होने की घटनाओं से परेशान मजदूरों ने शुक्रवार को पुलिस प्रशासन के खिलाफ रोष प्रदर्शन करते हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी।

.

मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस प्रशासन ने मजदूर यूनियन के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने का भरोसा दिया, जिसके बाद मजदूरों का गुस्सा शांत हुआ।

फरीदकोट मंडी में पड़ी फसल की बोरियां
फरीदकोट मंडी में पड़ी फसल की बोरियां

मंडी के आसपास फसल चोर गिरोह सक्रिय : पप्पी

इस संबंध में मजदूर यूनियन के प्रधान प्रवीण पप्पी सहित अन्य पदाधिकारियों ने बताया कि मुख्य अनाज मंडी सहित आसपास की मंडियों में फसल की बोरियां चोरी करने वाला एक गिरोह सक्रिय है, जो रात के समय बासमती और धान की बोरियां चोरी करके ले जा रहा है।

उन्होंने बताया कि बीती देर रात भी फरीदकोट मंडी में आए कार सवार आरोपियों को मजदूरों ने रोकने का प्रयास किया था, लेकिन आरोपी मजदूरों को हथियार दिखाकर धमकाने लगे और मौके से फरार हो गए।

जानकारी देते मजदूर नेता प्रवीण पप्पी
जानकारी देते मजदूर नेता प्रवीण पप्पी

बासमती चावल और धान की बोरियां चोरी

उन्होंने कहा कि पिछले समय के दौरान मंडी से बासमती और धान की कई बोरियां चोरी हो चुकी हैं। इस संबंध में पुलिस को शिकायतें भी दी गईं, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

मजदूर नेता प्रवीण पप्पी ने बताया कि उनके रोष जताने पर अब पुलिस प्रशासन ने आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने का भरोसा दिया है।

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही ठोस कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो मजदूर यूनियन हड़ताल करने के लिए मजबूर होगी।

जानकारी देते डीएसपी तरलोचन सिंह
जानकारी देते डीएसपी तरलोचन सिंह

पुलिस ने शिकायत पर शुरू की जांच : डीएसपी

इस मामले में डीएसपी तरलोचन सिंह ने बताया कि मजदूर यूनियन की शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस के पास आरोपियों की सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई तस्वीरें भी सामने आई हैं। इनके आधार पर आरोपियों की पहचान कर जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।


LockIcon
Content blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Code
एप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskar
पूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Local NEWS

Today Weather Update

Our Group Site Links