लायंस क्लब की नई टीम ने अध्यक्ष गुरचरण सिंह गिल के नेतृत्व में लायंस भवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह के दौरान समाज सेवा के कार्य में ईमानदारी व कर्तव्यनिष्ठा की भावना से सक्रिय रहने का संकल्प लिया। क्लब के सचिव भुपिन्द्रपाल सिंह, कैशियर बिकरमजीत सिंह ढिल्लों, पीआरओ बलजिन्दर सिंह बराड़ ने भी संकल्प के बाद अपना कार्यभार संभाला। शपथ ग्रहण समारोह लायंस क्लबों के कोऑर्डिनेटर रजनीश ग्रोवर और को- ऑर्डिनेटर अमरीक सिंह खालसा के नेतृत्व में किया। वाइस डिस्ट्रिक गवर्नर लायन रविन्द्र ओस शामिल हुए।
समागम के अध्यक्षता मंडल में पीआर जैदरथ, एएस भोगल, इकबाल सिंह छाबड़ा, मोहन सिंह बराड़, एडवोकेट ललित मोहन गुप्ता और सुनीता ग्रोवर उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरूआत दया सिंह संधू ने प्रार्थना के साथ की। रजनीश ग्रोवर ने लायंस क्लबों के गठन के उद्देश्य व किए जा रहे कार्य की जानकारी दी। सचिव भुपिन्दरपाल सिंह ने जुलाई 2022 से शुरू कार्य की रिपोर्ट पेश करते हुए भविष्य में किए जाने वाले कार्य की जानकारी दी। क्लब अध्यक्ष गुरचरन सिंह गिल ने दूसरी बार प्रधान चुने जाने पर समाजसेवा के कार्य जारी रखने का संकल्प लिया। इंजीनियर बलतेज सिंह तेजी जोड़ा, पंजाब पुलिस के इंस्पेक्टर सुरिन्दर सिंह गिल, शिक्षिका तरसेम कौर, स्वास्थ्य विभाग स्टाफ नर्स रेणु बाला को बेहतरीन सेवाओं के लिए सम्मानित किया। इस दौरान गुरचरन सिंह, गुरविन्दर सिंह धींगड़ा, अमनदीप सिंह ग्रोवर, हरिन्दर दूआ, नायब सिंह पुरबा, डाॅ. एसएस बराड़, सन्दीप गुप्ता मौजूद थे।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.