मोगा रैली का विवाद हाईकोर्ट पहुंचा:कांग्रेस बोली- सरकारी कार्यक्रम बताकर 1500 बसों की लगाई ड्यूटी; यात्री परेशान हुए

फरीदकोट1 घंटे पहले
  • कॉपी लिंक
फरीदकोट में जानकारी देते कांग्रेस नेता जसविंदर सिंह सिखांवाला। - Dainik Bhaskar
फरीदकोट में जानकारी देते कांग्रेस नेता जसविंदर सिंह सिखांवाला।

आम आदमी पार्टी (AAP) की ओर से मोगा में आयोजित 'खुशहाल पंजाब रैली' को लेकर कानूनी विवाद गहरा गया है। फरीदकोट के कांग्रेस नेता और प्रदेश प्रवक्ता जसविंदर सिंह सिखांवाला ने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में जनहित याचिका (PIL) दायर कर मान सरकार पर सरकारी मश

.

याचिका पर 25, 26 और 27 नवंबर को सुनवाई हो चुकी है। अब अगली सुनवाई 1 दिसंबर को होगी। कांग्रेस प्रवक्ता जसविंदर सिंह सिखांवाला ने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी की राजनीतिक रैली को 'स्मार्ट राशन कार्ड वितरण समारोह' का नाम देकर सरकारी संसाधनों का खुला इस्तेमाल किया गया।

राज्यभर से पार्टी कार्यकर्ताओं को मोगा तक लाने के लिए पंजाब रोडवेज, पनबस और पीआरटीसी की करीब 1500 बसों की ड्यूटी लगाई गई। इससे आम यात्रियों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। उन्होंने कहा कि वे हाईकोर्ट से मांग करेंगे कि रैली में लगी इन सरकारी बसों का पूरा खर्च आम आदमी पार्टी से वसूला जाए।

मोगा रैली के संबंध में डीसी का पत्र।
मोगा रैली के संबंध में डीसी का पत्र।

सरकार ने पेश किया मोगा डीसी का पत्र सुनवाई के दौरान पंजाब सरकार की ओर से अपना पक्ष रखते हुए मोगा के डिप्टी कमिश्नर (DC) द्वारा जारी एक पत्र कोर्ट में पेश किया गया। सरकार ने तर्क दिया कि यह कोई राजनीतिक रैली नहीं, बल्कि स्मार्ट राशन कार्ड वितरण का एक सरकारी कार्यक्रम था और इसी आधार पर सरकारी बसों की ड्यूटी लगाई गई थी।

फरवरी की रैली में मंच पर दिखे थे मुख्य सचिव और डीजीपी सिखांवाला ने याद दिलाया कि इससे पहले इसी साल फरवरी में भी सरकार ने मोगा में ऐसा ही कार्यक्रम किया था। तब राज्य के मुख्य सचिव और डीजीपी भी मंच पर मौजूद रहे थे और उन्होंने संबोधन भी किया था। उस मामले में भी उन्होंने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था, जिसमें सरकार की ओर से दिल्ली से वकील बुलाए गए थे।

कांग्रेस नेता ने दावा किया कि उनकी पिछली याचिका के दबाव के चलते इस बार कोई बड़ा अधिकारी मंच पर तो नहीं आया, लेकिन पर्दे के पीछे से सरकारी तंत्र का पूरा इस्तेमाल हुआ। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह जनहित याचिका उन्होंने निजी स्तर पर दायर की है, जिसकी जानकारी पार्टी हाईकमान को दे दी गई थी।


LockIcon
Content blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Code
एप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskar
पूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Local NEWS

Today Weather Update

Our Group Site Links