पंजाब के अबोहर के अजीमगढ़ में एक युवक राकेश कुमार (26) ने पड़ोसियों से तंग होकर सुसाइड कर लिया। मौत से पहले का युवक का एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में पड़ोसियों पर उसे ब्लैकमेल करने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने युवक की मौत के बाद 4 लोगों की खिलाफ आत्महत्या के लिए विवश करने के आरोप में केस दर्ज किया है। परिजनों ने बाद में शव को रख कर धरना लगा दिया। आरोपी फरार हैं।
ब्लैकमेलिंग से दुखी हुआ
धरने पर बैठे मृतक राकेश के पिता सतपाल, बिमला और अन्य ने बताया कि उनके बेटे राकेश की पडोस में रहने वाली एक युवती से बोलचाल दी। दोनों फोन पर भी बात करते थे। इसके बाद लड़की के परिजनों को दोनों के बारे में पता चला तो वे उसे झूठे केस में फंसाने की धमकी देने लगे। लड़की भी परिजनों का साथ देने लगी। इसके बाद पड़ोसी उसे कथित तौर पर ब्लैकमेल करने लगे। लड़की और उसके परिजनों की ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर युवक ने ज़हरीली दवा खाकर सुसाइड कर लिया।
डॉक्टर नहीं बचा पाए जान
जहर निगलने के बाद युवक को इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल कराया गया। उसकी हालत गंभीर थी। परिजन उसे कई अस्पतालों में ले गए, लेकिन युवक की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि आत्महत्या करने से पहले उनके लड़के ने एक वीडियो भी बनाया था। वीडियो में लड़की गुनगुन, उसकी मां सोनिया और पिता का नाम लिया है। उन्होंने आरोपियों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। परिजनों ने कहा कि बेअे की मौत के लिए जिम्मेदार इन लोगों को जल्दी से गिरफ्तार किया जाए।
लड़की समेत 4 पर केस
पुलिस के डीएसपी सुखविंदर सिंह बराड़ लने बताया कि लड़की गुनगुन सहित चार लोगों पर मामला दर्ज किया गया है। ये सभी आरोपी घर से फरार हैं। पुलिस इन्हें पकड़ने की कोशिश की जा रही है।
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.