'ग्लोबल स्टार अवार्ड' कार्यक्रम का आयोजन:एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया ने एडवोकेट हसरत बराड़ को ग्लोबल स्टार अवॉर्ड से किया सम्मानित

अबोहर6 दिन पहले
  • कॉपी लिंक
हरियाणा में कार्यक्रम के दौरान एडवोकेट हसरत बराड़ को ग्लोबल स्टार  अवाॅर्ड से सम्मानित करते अभिनेता अरबाज खान। - Dainik Bhaskar
हरियाणा में कार्यक्रम के दौरान एडवोकेट हसरत बराड़ को ग्लोबल स्टार अवाॅर्ड से सम्मानित करते अभिनेता अरबाज खान।

समाजसेवी संंस्था एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया द्वारा गत दिवस करनाल (हरियाणा) में 'ग्लोबल स्टार अवार्ड' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के चीफ गैस्ट बॉलीवुड स्टार अरबाज खान थे। इनके साथ बॉलीवुड से अनेक अदाकाराएं भी पहुंची हुईं थीं। इस मौके पर पंजाबी सिंगर मेहताब विर्क ने अपने गीतों से खूब समां बांधा।

फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्र अरोड़ा ने सभी अतिथियों एवं अवार्डीज का शानदार स्वागत किया। उपस्थिति को संबोधित करते हुए अभिनेता अरबाज खान ने एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया की खुले दिल से तारीफ करते हुए इस संस्था की ओर से किए जा रहे बेहतरीन समाजसेवी कार्यों पर संस्था के प्रधान नरेंद्र अरोड़ा और उनकी पूरी टीम की भूरि-भूरि प्रशंसा की। अरबाज खान ने अपनी फिल्म के प्रसिद्ध डायलॉग्स सुनाकर और सुंदर गीत सुनाकर उपस्थितजनों का खूब मनोरंजन किया।

उन्होंने भविष्य में फिर से एंटी करप्शन ऑफ इंडिया के कार्यक्रम में आने का आश्वासन भी दिया। इस इवेंट में एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया के स्टेट प्रेजिडेंट पंजाब (लीगल सैल) तथा पंजाब एवं हरियाणा हाइकोर्ट की एक्यूजि़टव कमेटी के फॉर्मर मेंबर एडवोकेट हसरत बराड़ को भी अरबाज खान ने बेहतरीन सेवाओं के लिए अपने कर कमलों से सम्मानित किया। अरोड़ा और अरबाज खान ने एडवोकेट हसरत बराड़ को अवार्ड ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।

राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्र अरोड़ा ने कहा कि इस संस्था का मुख्य उद्देश्य भ्रष्टाचार के विरुद्ध लोगों में जागरूकता फैलाना व भ्रष्टाचार को रोकना है। उन्होंने एडवोकेट हसरत बराड़ की सराहनीय सेवाओं की प्रशंसा करते हुए कहा कि वे समाजसेवा के क्षेत्र में बहुत बढ़िया कार्य कर रहे हैं।

इस मौके पर अरबाज खान ने व्यक्तिगत तौर पर एडवोकेट हसरत बराड़ को विशेष तौर पर बधाई दी। एडवोकेट हसरत बराड़ के पिता और अबोहर के अग्रणी समाजसेवी मनप्रीत सिंह हैप्पी बराड़ को भी अरबाज खान द्वारा ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। मनप्रीत बराड़ एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया के स्टेट वाइस चेयरमैन (पंजाब) हैं।

खबरें और भी हैं...