डीएवी शिक्षा महाविद्यालय में कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. विजय ग्रोवर के मार्गदर्शन पर एक भारत सर्वश्रेष्ठ भारत के अंतर्गत नोडल ऑफिसर हरप्रीत कौर, वोटर नोडल ऑफिसर अर्शदीप सिंह और डीएलएड डिपार्टमेंट की ओर से राष्ट्रीय वोटर दिवस का आयोजन किया गया। जिसका विषय नथिंग लाइक वोटिंग आई वोट फॉर श्योर रहा। इस अवसर पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता और भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन किया, जिसमें सभी विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। भाषण प्रतियोगिता में नूर, अगम, आयुष, इशिता अव्वल रहे।
पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में पुनीता (बी.एड) प्रथम स्थान, द्वितीय स्थान पर मोनिका (डी.एल.एड) और रमन तृतीय स्थान पर रमन रही। मंच का संचालन तनिष्का ने किया। प्राध्यापिका गगनदीप ने विद्यार्थियों को शपथ दिलवाई। प्राचार्य ने विद्यार्थियों को वोट की महत्ता और उद्देश्य बताते हुए कहा कि कानून द्वारा बनाई गई व्यवस्था और कानून की योजनाएं सभी देश के नागरिकों के लिए होती है और देश के विकास के लिए अच्छी राजनीतिक दल और नेता चुनना नागरिकों का कर्तव्य होता है। भारत में आम नागरिकों द्वारा ही सरकार का चयन किया जाता है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.