कार्यकारिणी का विस्तार किया गया:श्री ब्राह्मण सभा की कार्यकारिणी घोषित 22 अप्रैल को मनाएगी परशुराम जयंती

अबोहर13 दिन पहले
  • कॉपी लिंक

श्री ब्राह्मण सभा के नवनियुक्त प्रधान ब्रह्मप्रकाश शर्मा द्वारा मंगलवार को अपनी कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। इसमें सर्वसम्मति से मनीश शर्मा को चेयरमैन बनाया गया, जबकि सभा का सरंक्षक पंडित साधूराम शर्मा, कुलदीप शर्मा, विनोद शर्मा लाली, सुभाष शर्मा, अश्विनी शर्मा, रविंद्र शर्मा, डाॅ. सुधीर पाठक, प्रो. तरसेम शर्मा, बलविंदर पराशर, द्वारका दास शर्मा, मुरारी लाल शर्मा, टीके दत्ता, राम स्वरूप शर्मा, ओम प्रकाश शर्मा को शामिल किया गया। इसके अलावा मुख्य सलाहकार मनमोहन कालिया को बनाया गया।

सीनियर उपाध्यक्षों में प्रवीण शर्मा बंटी व अमन शर्मा, उपाध्यक्ष धर्मेंद्र शर्मा काका, तपिंद्र दत्ता को बनाया गया, जबकि सुरेन्द्र पाल शर्मा को महासचिव, विनोद शर्मा को सचिव बनाया गया। राम स्वरूप शर्मा को मंदिर एवं धर्मशाला प्रभारी, हैप्पी शर्मा, रमेश शर्मा, मनीश कालिया को सयुंक्त सचिव, गौतम शर्मा को संगठन मंत्री, हेतराम शर्मा को कोषाध्यक्ष, एडवोकेट रमेश शर्मा व ललित शर्मा को कानूनी सलाहकार, नीरज शर्मा को पीआरओ व सांस्कृति प्रभारी, अनिकेत भारद्वाज को प्रेस सचिव बनाया गया।

इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्यों में आचार्य महिंद्र शर्मा, राजेश मांगू, सतीश शर्मा, राजिन्द्र शर्मा, विक्रम शर्मा, प्रवीण पंकज, दीनू शर्मा, धीरज शर्मा, पवन शर्मा, विशु शर्मा, मनोज शर्मा, नवीन शर्मा सोनू को शामिल किया गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने समस्त सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए पूरी तनदेही से दी गई जिम्मेदारी निभाने का विश्वास दिलाया। इस मौके पर प्रधान ब्रह्मप्रकाश शर्मा व मुख्य सलाहकार मनमोहन कालिया ने बताया कि 22 अप्रैल को परशुराम जयंती का कायक्रम सभा द्वारा धूमधाम से मनाया जाएगा।

खबरें और भी हैं...