नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति फाजिल्का के तत्वाधान में केंद्रीय विद्यालय सीमा सुरक्षा बल जलालाबाद द्वारा एक दिवसीय राजभाषा कार्यशाला करवाई गई। इसमें समिति के अधीनस्थ कार्यालयों के अध्यक्षों एवं सदस्यों ने भाग लिया। इसमें समिति के उपाध्यक्ष महेंद्र कुमार भारद्वाज मुख्य अतिथि और केवी जलालाबाद की प्राचार्य मिसेज मोनिका विशिष्ट अतिथि थी।
केंद्रीय विद्यालय जलालाबाद के राजभाषा अधिकारी सुरेन्द्र कुमार ने इस मौके पर राजभाषा संबंधी नियमों के बारे में बताया। उन्होंने संसदीय राजभाषा समिति, राजभाषा अधिनियम 1963, राजभाषा संकल्प 1968, राजभाषा नियम 1976, राजभाषा की संवैधानिक स्थिति अनुच्छेद 343 से 351 तक, राजभाषा कार्यान्वयन के लिए जांच बिंदु, राजभाषा विभाग गृह मंत्रालय द्वारा जारी वार्षिक कार्यक्रम 2022 23 के लक्ष्यों का अवलोकन, सरल हिंदी शब्दावली केंद्रीय अनुवाद ब्यूरो की विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम में बद्री प्रसाद वर्मा,टीजीटी(संस्कृत) ने मुख्य अतिथि,विशिष्ट अतिथि, उपस्थित कार्यालयों के पदाधिकारियों एवं सदस्यों का तहेदिल से आभार व्यक्त किया।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.