भारतीय जनता युवा मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की टीम ने बॉर्डर एरिया में दौरा किया। इसी कड़ी में हुसैनीवाला शहीदी स्मारक पर पहुंचकर टीम के सदस्यों ने शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए। इसके अलावा गांव कमाले वाला, टेंडी वाला, भखरा, पीर इस्माइल खां, गट्टी हबीब के में भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष हरिंदर सिंह कुल की अध्यक्षता में प्रोग्राम हुआ।
इस प्रोग्राम में युवा मोर्चा भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री देव श्री, दिल्ली युवा मोर्चा भाजपा के अध्यक्ष वासु रुक्कड़, युवा मोर्चा पंजाब भाजपा के उपाध्यक्ष अभिषेक धवन, युवा मोर्चा भाजपा पंजाब की कार्यकारिणी मेंबर प्रिया शर्मा और रजिंदर सिंह हबीब के जिला अध्यक्ष एससी मोर्चा फिरोजपुर खास तौर पर पहुंचे।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.