शनिवार सुबह सात बजे के करीब अपने बेटे को स्कूल छोड़ने जा रहे पिता रमेश कुमार और उसके पुत्र एकलव्य की तेज रफ्तार बस के साथ टक्कर होने से मौत हो गई। यह हादसा लाला चंदा मल धर्मशाला के आगे हुआ। बेटे की मौत तो घटना स्थल पर हो गई जबकि पिता रमेश कुमार ने अस्पताल जाते रास्ते में दम तोड़ दिया। दोनों शवों का पोस्टमार्टम जीरा सिविल अस्पताल में किया गया।
पिता अपने दोनों बच्चों को (लड़की-लड़के) रोजाना स्कूल में छोड़ने जाता था। आज वह अपने बेटी को पहले छोड़ आया और बेटे को दोबारा छोड़ने जा रहा था। घटना स्थल पर जाकर पुलिस ने मिनी बस जो संधू कंपनी की है उसको कब्जे में लेकर पुलिस स्टेशन ले गई। बस को कंडक्टर चला रहा था। घटना के बाद कंडक्टर बस छोड़कर फरार हो गया। बस रोजाना मल्लांवाला से मटखू गांवों के रास्ते वाया फतेहगढ़ सभरा चलती है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.