गांव खुजाला में दाेस्त के घर जाकर एक युवक ने अवैध पिस्ताैल से खुद काे गाेली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर 2 ज्ञात और 5 अज्ञात युवकाें के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आराेप में मामला दर्ज कर लिया है। मृतक की पहचान मनाेहर सिंह (24) निवासी गांव धारीवाल साेहियां के ताैर पर हुई है।
गुरजंट सिंह निवासी धारीवाल साेहिया ने पुलिस को दिए बयानों में बताया कि उसके भाई मनाेहर सिंह की गांव के ही गुरप्रीत सिंह के साथ काफी समय से दाेस्ती है। गुरप्रीत सिंह गांव धारीवाल साेहिया का रहने वाला है, जबकि 6 महीने से गांव खुजाला में रह रहा है। 13 मई काे रात 9:45 पर उसके भाई मनाेहर सिंह के दाेस्त गुरप्रीत की पत्नी प्रवीन काैर का फाेन आया कि मनाेहर सिंह ने उनके घर आकर खुद काे पिस्ताैल से गाेली मारकर आत्महत्या कर ली है।
इस दाैरान वह तुरंत माैके पर पहुंचा। उसने देखा कि कमरे में उसके भाई मनाेहर सिंह का शव खून से सना पड़ा था। उसने अपने सिर में गाेली मारी हुई थी। उसके शव के साथ ही पिस्ताैल पड़ा हुआ था। वहां खड़ी प्रवीन काैर ने बताया कि कुछ समय पहले मनाेहर सिंह घर आया ताे वह पानी देने कमरे में गई थी। उसके सामने ही मनाेहर सिंह ने पिस्ताैल निकालकर अपने सिर में गाेली मार ली। देखते ही देखते मनाेहर सिंह की माैत हाे गई।
गुरजंट सिंह ने बताया कि उसका भाई मनाेहर सिंह कारपेंटर था। जिस पिस्ताैल से मनाेहर सिंह ने खुद काे गाेली मारी है, उस पिस्ताैल को लगी लकड़ी की रिपेयर के लिए गुरमुख सिंह, इसके चाचा के लड़के अमृत सिंह और 4-5 अज्ञात लोगों ने मनाेहर काे दिया था। वे अब उस पिस्ताैल काे लेने के लिए नहीं आ रहे थे। पिस्ताैल अवैध हाेने के कारण मनाेहर सिंह काफी दिन से डिप्रेशन में था, जिससे दुखी हाेकर उसने खुद काे गाेली मारकर आत्महत्या कर ली।
आराेपी फरार, गिरफ्तारी के लिए रेड कर रही पुलिस : चौकी इचार्ज
वहीं, थाना घुमान के अधीन आती पुलिस चाैकी उधनवाल के इंचार्ज दलजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने गुरजंट सिंह के बयानाें के आधार पर आराेपी गुरमुख सिंह, अमृत सिंह दाेनाें निवासी पंजगराइयां के अलावा 5 अज्ञात लाेगाें के खिलाफ धारा 306 (आत्महत्या के लिए उकसाना) मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल, आराेपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। गिरफ्तारी के लिए रेड की जा रही है। उन्होंने कहा कि जल्द सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.