पुरानी रंजिश के चलते व्यक्ति पर हमला करने के आरोपी में पुलिस ने तीन लाेगाें पर केस दर्ज किया है। थाना घुमान के एएसआई सरवन सिंह ने बताया कि फलविंदर सिंह निवासी भगतुपुर ने शिकायत दी कि वह गांव की पुल पर खड़ा था। वस्सन सिंह से किसी बात काे लेकर झगड़ा हाे गया, लेकिन झगड़ा सुलझ जाने पर वह घर चले गए।
उसने पुलिस काे बताया कि वस्सन सिंह, उसका भाई सतनाम सिंह व पिता जाेगिंदर सिंह घर के बाहर आकर ईंटें मारने लगे। उन्हाेंने बाहर जाकर बात करने की काेशिश की, ताे उन्हाेंने हथियाराें सहित हमला कर दिया। उसका बेटा बलजीत सिंह बीच-बचाव के लिए आया ताे उन्हाेंने उस पर भी हमला कर दिया। शाेर मचाने पर तीन बाप-बेटा हथियाराें सहित फरार हाे गए। बाद में गांव के ही एक युवक ने उन्हें अस्पताल दाखिल करवाया।
वहीं, सिविल में दाखिल जाेगिंदर सिंह ने बताया कि खेत की जमीन उनके नाम पर थी, लेकिन कुछ समय पहले गांव के रहने वाले फलविंदर सिंह ने धाेखाधड़ी कर उसकी जमीन अपने नाम करवा ली थी, जिस बात काे लेकर दाेनाें पक्षाें में रंजिश चल रही थी। इस रंजिश के चलते उन्हाेंने उन पर हमला किया है।
उनका बेटा किसी काम के चलते बाहर गया था ताे रास्ते में फलविंदर सिंह ने उस पर हमला कर दिया। पता चलने पर वह माैके पर गए ताे उसने उन पर भी हमला कर उन्हें घायल कर दिया। जाेगिंदर सिंह ने बताया कि उन पर तेजधार हथियाराें व लाठियाें से हमला किया गया है। हमले में उसके अलावा उसका बेटा सतनाम सिंह व वस्सन सिंह भी बुरी तरह घायल हुए हैं। झगड़े की शिकायत थाना सेखवां की पुलिस काे दे दी गई है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.