गाय काे ईंटें मारने से राेकने पर व्यक्ति काे घायल करने के आराेप में पुलिस ने चार लाेगाें पर केस दर्ज किया है। थाना घुमान के एएसआई जसपाल सिंह ने बताया कि परमजीत सिंह ने शिकायत दी कि वह घर में अकेला था। बच्चे काम पर गए थे। इसी दाैरान सतपाल सिंह, गुरपाल सिंह, जस व मनजीत काैर वासी गांव माड़ी टांडा हथियाराें सहित उसके घर में आ गए। उन्हाेंने मारपीट की, जिससे वह घायल हाे गया। शाेर मचाने पर सभी हथियाराें सहित भाग गए।
उसे अस्पताल दाखिल करवाया गया। परमजीत सिंह ने पुलिस काे बताया कि सभी लाेग उसकी गाय काे ईंटें मारते थे। वह उन्हें ऐसा करने से राेकता था, जिस वजह से हमला किया है। एएसआई जसपल सिंह ने बताया कि सतपाल सिंह, उसकी पत्नी जस, गुरपाल सिंह व उसकी पत्नी मनप्रीत पर धारा 324, 323, 452 व 34 आईपीसी का केस दर्ज किया है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.