दुकान के किराए काे लेकर झगड़े में मालिक काे घायल करने के आराेप में पुलिस ने दाे युवकाें पर केस दर्ज किया है। थाना फतेहगढ़ चूड़ियां के एएसआई राजबीर सिंह ने बताया कि बलदेव सिंह ने शिकायत दी कि बस स्टैंड के पास हरनाम जरनल स्टाेर के नाम पर उसकी मनियारी की दुकान है। एक दुकान जसपाल सिंह काे किराए पर दे रखी है। पर काफी समय से जसपाल से किराए काे लेकर झगड़ा चला अा रहा है। इसी रंजिश में जसपाल व हैपी ने हमला कर उसे गंभीर घायल कर दिया। उसे अस्पताल दाखिल करवाया गया। एएसआई राजबीर सिंह ने बताया कि बलदेव सिंह की शिकायत के आधार पर पुलिस जसपाल व हैपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.