स्वामी सर्वानंद ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट दीनानगर में नए दाखिला सत्र के शुभारंभ पर संस्थान के अध्यक्ष स्वामी सदानंद व सचिव दिनेश शास्त्री की अध्यक्षता में हवन यज्ञ करवाया गया। स्वामी सदानंद ने कहा कि हवन से वास्तविक दिव्य संतोष और प्रसन्नता का अनुभव होता है। यज्ञ सफलता और प्रसिद्धि दिलाता है। उन्होंने कहा कि भगवान निशकार, सर्व का स्वामी, सर्वव्यापी, पवित्र, अनादि और पूजनीय है। किसी भी शुभ कार्य को शुरू करने से पहले सर्वशक्तिमान का आशीर्वाद लेना आवश्यक है।
यज्ञ समाज को अंधेरे से रोशनी की तरफ ले जाता है। स्वामी सदानंद ने कहा कि संस्थान गुणवत्तापूर्ण शिक्षा लेने के काबिल छात्रों को शिक्षित कर रहा है। हमारा उद्देश्य लड़कियों की शिक्षा को बढ़ावा देना है। संस्थान की तरफ से शैक्षणिक दक्षता को वढ़ावा देने वाले कार्यक्रम करवाए जाते हैं। संस्थान का स्टाफ इस बात के लिए हमेशा प्रयासरत रहता है कि प्रत्येक छात्र शैक्षणिक दक्षता का लक्ष्य हासिल करे। उन्होंने एडमिशन सेल के प्रमुख प्रो. वरुण बेरी को कार्यक्षेत्र में सफलता का आशीर्वाद दिया।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.