नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में थाना भैणी मिया खां की पुलिस ने एक युवक पर केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता के पिता ने बताया कि उसकी 15 वर्षीय बेटी जन्म से बोलने व सुनने में असमर्थ है। वह घर में ही रहती है। पड़ोस का कुलवंत सिंह काफी समय से बेटी को तंग करता था और शारीरिक छेड़छाड़ करता रहता था।
13 मई को वह दिहाड़ी पर गया था। वह 11.30 बजे चाय पीने घर आया तो बेटी घर में नहीं थी। हवेली के अंदर गया तो कुलवंत सिंह उर्फ लड्डू लड़की से दुष्कर्म कर रहा था, जो उसे देखकर भाग गया। उधर, मामले की जांच कर रही इंस्पेक्टर अंजू बाला ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.