पति की मौत के बाद मकान का जाली एकरारनामा तैयार कर बिजली की मीटर कटवाने व महिला व उसके बच्चों को जान से मारने की धमकियां देने के आरोप में थाना काहनूवान की पुलिस ने सास ससुर सहित4 लोगों पर मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में नेहा जरेवाल ने बताया कि 2017 को उसकी शादी कपिल देव पुत्र चूनी लाल निवासी काहनूवान के साथ हुई थी। शादी के बाद घर में कलेश रहने के कारण वह और उसका पति शादी से पहले खरीद किए मकान जो नवां पिंड काहनूवान में है, वहां रहने लग गए।
2021 में उसके पति की मौत हो गई। बाद में ससुर चूनी राम पुत्र रुड़ चंद, सास कृष्णा देवी, गौतम देव पुत्र चूनी राम, विद्या देवी पुत्री चूनी राम उसके पति कपिल देव द्वारा खरीद किए मकान का जाली इकरारनामा तैयार करके उस में लगा हुआ बिजली मीटर/कनेक्शन कटवा दिया और उसके बच्चों को जान से मारने की धमकी दी जा रही हैं। एएसआई त्रिलोक चंद ने बताया कि उक्त चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.