पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
संयुक्त किसान मोर्चा के निर्देशों पर अगमपुर गेट पर किसानों ने वीरवार को दोपहर 12 से 4 बजे तक धरना दिया। इसमें भारतीय किसान मजदूर यूनियन आनंदपुर साहिब, किरती किसान मोर्चा रोपड़ अौर क्षेत्र के गांवों की महिलाएं शामिल थीं। वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार को अपने काले कानूनों को जल्द रद्द करना चाहिए। उन्होंने कहा कि किसानों पर अत्याचार और झूठे केस दर्ज किए जा रहे थे। भाजपा के समय में वर्तमान केंद्र सरकार द्वारा लोकतंत्र को नष्ट किया जा रहा है। जो भी किसानों के पक्ष में बोलता है, उस पर झूठा राजद्रोह का आरोप लगाया जा रहा है।
भारतीय किसान और मजदूर यूनियन के संयोजक शमशेर सिंह शेरा ने कहा कि वह दिन दूर नहीं जब भाजपा का पतन होगा और देश महंगाई से मुक्त होगा। किरती किसान मोर्चा के सदस्यों गुरजीत सिंह गोल्डी, वीर सिंह बड़वा, जैमल सिंह भड़ी, जसपाल सिंह, किसान नेता तरलोचन सिंह चट्ठा, अमरीक सिंह काकू, सुरजीत सिंह ढेर, दविंदर सिंह सरथली, मास्टर गुरनैव सिंह, सोहन सिंह, मनजिंदर सिंह बराड़, केसर सिंह, संत सिंह
हजारा, बाबा भगत सिंह, बीबी मनजीत कौर लोदीपुर, वेद प्रकाश, जसविंदर कौर, बक्शीश सिंह बड़वा, मक्खन सिंह, गुरप्रीत सिंह, रुपिंदर सिंह उपस्थित थे।इस मौके आनंदपुर साहिब पुलिस ने पुख्ता प्रबंध किए। इसकी देखरेख थाना प्रभारी हरकीरत सिंह सैनी तथा समूह टीम कर रही थी। इस मौके आनंदपुर साहिब-नंगल मुख्य मार्ग पर गढ़शंकर को जाने वाली ट्रैफिक को डायवर्ट किया गया।
पॉजिटिव- आपकी सकारात्मक और संतुलित सोच द्वारा कुछ समय से चल रही परेशानियों का हल निकलेगा। आप एक नई ऊर्जा के साथ अपने कार्यों के प्रति ध्यान केंद्रित कर पाएंगे। अगर किसी कोर्ट केस संबंधी कार्यवाही चल र...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.