पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
किसान संगठनों और इलाका निवासियों की तरफ से अजीत सिंह का जन्मदिन ‘पगड़ी संभाल दिवस’ के तौर पर गुरु रविदास चौक में मनाया गया। इस मौके वक्ताओं ने कहा कि अजीत सिंह ने अंग्रेज सरकार की तरफ से पास किए खेती विरोधी कानूनों को रद्द करवाने के लिए पगड़ी संभाल जट्टा नामी लहर चलाई थी और अंग्रेज हुकूमत को खेती विरोधी कानून वापस लेने के लिए मजबूर किया था। अब देश की केंद्रीय सरकार ने अंग्रेजों की तरह फिर खेती और किसान विरोधी बिल पास कर दिए हैं। इस कारण देश के किसानों पिछले 3 महीने से संघर्ष करने के लिए मजबूर हैं लेकिन मोदी सरकार किसानों और किसान आंदोलन को बदनाम
करने पर तुली हुई है। वक्ताओं ने कहा कि यह किसान आंदोलन अजीत सिंह की तरह केंद्र सरकार को काले कानूनों को रद्द करवाने तक जारी रहेगा। सभी वक्ताओं ने लोगों से अपील की कि वह किसान आंदोलन का अधिक से अधिक हिस्सा बनें और हर प्रकार का सहयोग करें।
इस मौके समागम को किसान नेता मनजिंदर सिंह बराड़, मास्टर जसविंदर सिंह मीरपुर, जत्थेदार संतोष सिंह, सिख विद्वान भाई हरसिमरन सिंह, मास्टर गुरदेव सिंह डब्बरी, बीबी अवतार कौर अगमपुर, मुलाजिम नेता दर्शन सिंह बड़वा ने संबोधन किया। इस मौके माता गुरचरण कौर अध्यक्ष स्त्री सत्संग सभा, बीबी तेजिंदर कौर, कौंसिलर बीबी बलवीर कौर, मास्टर हरजीत सिंह अचिंत, भाग सिंह महरौली, समृद्ध सिंह बनी, निर्मल
सिंह, हरपाल सिंह भुल्लर, राजीव कुमार, बलदेव सिंह, राम आसरा सिंह निक्कूवाल, डाॅ. महिंद्र सिंह राणा, जरनैल सिंह सूरेवाल, मनिंदर सिंह राणा, सुरिंदर सिंह भटनागर, इकबाल सिंह ढिल्लों, गुरप्रताप सिंह, अध्यापक नेता महिंद्र सिंह भसीन, लखविंदर सिंह कोटला, कुलदीप सिंह राणा, पार्षद परमवीर सिंह राणा, मनजीत सिंह, रविंदर सिंह सैनी, मास्टर हरबख्श सिंह महरौली उपस्थित थे।
पॉजिटिव- किसी विशिष्ट कार्य को पूरा करने में आपकी मेहनत आज कामयाब होगी। समय में सकारात्मक परिवर्तन आ रहा है। घर और समाज में भी आपके योगदान व काम की सराहना होगी। नेगेटिव- किसी नजदीकी संबंधी की वजह स...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.