पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
श्री गुरु तेग बहादुर खालसा काॅलेज आनंदपुर साहिब का 51वां वार्षिक खेल समागम शानो शौकत के साथ समाप्त हुआ। इस मौके एसजीपीसी मेंबर, पूर्व महासचिव एसजीपीसी भाई अमरजीत सिंह चावला मुख्य मेहमान थे। इसके साथ ही एसजीपीसी मेंबर प्रिंसिपल सुरिंदर सिंह और गुरिंदर सिंह गोगी पूर्व मेंबर एसजीपीसी और शिरोमणि अकाली दल जिला अध्यक्ष विशेष मेहमान थे। खेल समागम की शुरुआत मौके गुरमति संगीत और म्युजिक विभाग के प्रमुख प्रो. जेपी सिंह के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने शब्द गान किया। मुख्य मेहमान भाई अमरजीत सिंह चावला ने काॅलेज की प्रशंसा करते कहा कि काॅलेज की प्राप्तियां इलाके और शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के लिए मान की बात है। प्रिंसिपल सुरिंदर सिंह ने कहा कि खेल जहां नौजवानों का शारीरिक विकास करती हैं वहीं जीवन में उच्च पद पर पहुंचने में मददगार होती हैं।
इससे पहले काॅलेज के प्रिंसिपल डाॅ: जसवीर सिंह ने वार्षिक खेल समागम में शिरकत कर रहे समूह मेहमानों का स्वागत किया अौर काॅलेज की वार्षिक रिपोर्ट पेश की। मुख्य मेहमान और विशेष मेहमान ने श्री गुरु तेग बहादुर जी के 400 साला प्रकाश पर्व को समर्पित धर्म अध्ययन विभाग के प्रमुख डाॅ. परमजीत कौर की तरफ से संपादित किया काॅलेज का विशेष अंक रिलीज किया।
स्टेज संचालन प्रो. हरजिंदर सिंह ने किया। खेल फिजिकल विभाग के प्रमुख प्रो. अशोक कुमार और उनकी टीम की तरफ से करवाए गए। खेल समागम दौरान बेस्ट मार्च पास्ट की चलंत ट्राॅफी एनएसएस विभाग के विद्यार्थियों ने हासिल की और लेफ. प्रो. संदीप कुमार के नेतृत्व में एनसीसी के विद्यार्थियों का मार्च पास्ट सराहनीय रहा। िवजेता बच्चों में लंबी छलांग (लड़के) पहला स्थान मनदीप सिंह, दूसरा अभिनव, तीसरा रोहित, लंबी छलांग (लड़कियां) पहला स्थान बेकन, दूसरा पुष्पा देवी और तीसरा अनीता, हाई जम्प (लड़के) में पहला स्थान जशनप्रीत सिंह, दूसरा स्थान परमिंदर सिंह और तीसरा स्थान मनदीप सिंह, हाई जम्प (लड़कियां)
पहला स्थान सिमरन कौर, दूसरा स्थान पूजा शर्मा और तीसरा स्थान अनीता, नेजा फेंकना (लड़के) सुखवीर सिंह, दूसरा स्थान जशनप्रीत सिंह और तीसरा स्थान चेतन कुमार, नेजा फेंकना (लड़किया) पहला स्थान अनीता, दूसरा स्थान विशाखा देवी और नरिंदर स्थान रहे। इसके अलावा विद्यार्थियों ने 100मी. दौड़, 200 मी. 400मी. 800मी. और 1500 मी. दौड़ में हिस्सा लिया। अोवरअॉल चलंत ट्राफी लड़के और लड़कियां
आर्ट्स विभाग ने हासिल की। काॅलेज के प्रिंसिपल डाॅ. जसवीर सिंह ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी। इस मौके डाॅ. सुच्चा सिंह ढेसी, डाॅ. दर्शनपाल. प्रिं: सतनाम सिंह, संदीप सिंह कलौता, मनिंदरपाल सिंह, मास्टर हरजीत सिंह अचिंत, जत्थेदार सुरिंदर सिंह मटौर, बाबा दिलबाग सिंह माणकू, इकबाल सिंह डायरेक्टर शिवालिक हिलज़ स्कूल और काॅलेज के डाॅ. मनिंदरजीत कौर, डाॅ. मलकीत सिंह, डाॅ. रविंदर सिंह, डाॅ. सुरेंद्र कुमार, डाॅ. बलजीत सिंह, प्रो. दिलशेरबीर सिंह, डाॅ. बलजीत सिंह चाना, प्रो. सुखविंदर सिंह और डाॅ. वीरपाल सिंह उपस्थित थे।
पॉजिटिव- इस समय ग्रह स्थितियां पूर्णतः अनुकूल है। सम्मानजनक स्थितियां बनेंगी। विद्यार्थियों को कैरियर संबंधी किसी समस्या का समाधान मिलने से उत्साह में वृद्धि होगी। आप अपनी किसी कमजोरी पर भी विजय हासिल...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.