पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
बछुआं टोल प्लाजा पर किसानों-मजदूरों ने शनिवार को दिल्ली किसान मोर्चे के आह्वान पर 3 घंटे के लिए चक्का जाम किया। इस दौरान चौधरी सतनाम जलालपुर, मोहन सिंह टौंसा, हरपाल सिंह व अवतार सिंह तारी की अगुवाई में की गई रोष रैली के दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करके कृषि कानून वापस लेने और कम से कम समर्थन मूल्य और खरीद की गारंटी की मांग की गई।
रैली को संबोधित करते हुए कुल हिंद किसान सभा के जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष करन सिंह राणा तथा निर्मल सिंह ने कहा कि दिल्ली में चल रहे किसान मोर्चे और कृषि कानूनों के खिलाफ देश के अन्य हिस्सों में चल रहे संघर्ष को ऐतिहासिक बताते हुए देश के लोगों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने आंदोलन को फेल करने के लिए झूठ और साजिशों का सहारा लिया, जिसे आंदोलन ने सबके सामने बेपर्दा कर दिया है।
उन्होंने चेतावनी दी कि अगर केंद्र सरकार ने फौज या पुलिस का दुरुपयोग करके आंदोलन को फेल करने की गलती की तो नतीजे बहुत बुरे निकलेंगे। इस मौके पर सतनाम सिंह, हरपाल सिंह, करनैल सिंह, दर्शन सिंह, गुरमुख सिंह, धर्मपाल, बलवीर सिंह, तरलोचन सिंह, निर्मल सिंह जंडी, अशोक कटारिया, अशोक कुलार, राजिंदर लोहटिया, जगदीश राम भूरा, गुरमुख सिंह, राम पाल, चरनजीत चन्नी, संतोख सिंह पनेआली आदि मौजूद रहे।
पॉजिटिव- आप अपने व्यक्तिगत रिश्तों को मजबूत करने को ज्यादा महत्व देंगे। साथ ही, अपने व्यक्तित्व और व्यवहार में कुछ परिवर्तन लाने के लिए समाजसेवी संस्थाओं से जुड़ना और सेवा कार्य करना बहुत ही उचित निर्ण...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.