थाना सेखवां के अधीन आते गांव कलेर में विवाहिता की जहर निगलने से मौत हो गई। वहीं, मृतिका के परिजनों ने ससुरालियों पर जहर देकर मारने का आरोप लगाया है। शव सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया गया है। मृतक महिला की पहचान बलजीत कौर (30) निवासी गांव कलेर के तौर पर हुई है। उसके 2 बच्चे हैं।
जानकारी देते हुए मृतका बलजीत कौर के चाचा बसंत सिंह निवासी गांव खैहरा ने बताया कि उसकी भतीजी बलजीत कौर की शादी 12 साल पहले गांव कलेर में हुई थी। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि उसकी भतीजी बलजीत कौर को उसका पति और ससुराल वाले परेशान करते थे।
इस के चलते ससुरालियों ने ही उसकी भतीजी को जहर देकर मारा है। इस संबंधी थाना सेखवां में शिकायत दी है। वहीं, थाना सेखवां के एसएचओ मुख्तयार सिंह ने बताया कि मृतिका के परिवारिक सदस्यों का बयान दर्ज कर लिया है। वीरवार सुबह शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कार्रवाई जाएगी।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.