पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
रेलवे स्टेशन की पार्किंग में किसानों का पक्का मोर्चा (98वां दिन) और रोजाना की भूख हड़ताल (15वां दिन) लगातार जारी है। बुधवार को पंजाब किसान यूनियन से लखविंदर सिंह कमालुपर, किरती किसान यूनियन से कृपाल सिंह, पूर्व सैनिक संघर्ष कमेटी से कुलबीर सिंह गोराया, जम्हूरी किसान सभा से कपूर सिंह घुम्मन/गुरनाम सिंह नवां पिंड ने जत्थे के रूप में 24 घंटे की भूख हड़ताल में अपनी हिस्सेदारी दी।
इसी बीच कुल हिंद संयुक्त किसान मोर्चे के साथ संबंधित जिला गुरदासपुर के किसान संगठनों की मीटिंग लखविंदर सिंह मरड़ की अध्यक्षता में हुई। मीटिंग में संयुक्त किसान मोर्चे के फैसले अनुसार चली रही रोजाना भूख हड़ताल का रिव्यू कर विभिन्न संगठनों की इस संबंधी ड्यूटी लगाई गई। किसान नेताओं ने बताया कि रेलवे स्टेशन में 9 जनवरी को सर छोटू राम की याद में समारोह व 14 जनवरी को कृषि कानूनों की प्रतियां
जलाई जाएंगी। लोहड़ी वाले दिन भी कृषि कानूनों की कापियां जलाने का आदेश दिया है। उधर, 18 जनवरी को दिल्ली मोर्चे की तर्ज पर रेलवे स्टेशन में महिला दिवस मनाते हुए बड़ी संख्या में महिलाएं एकत्रित होंगी। जबकि 23 जनवरी को नेता सुभाष चंद्र बोस के जन्मदिवस पर उनकी याद में रैली निकाली जाएगी। इसी प्रकार 26 जनवरी को ट्रैक्टर मार्च के लिए दिल्ली में अधिक से अधिक ट्रैक्टर भेजे जाएंगे। यहां बलबीर सिंह
रंधावा, मक्कन कुहाड़, बलबीर सिंह कत्तोवाल, तरलोक सिंह बहरामपुर, गुरदीप सिंह मुस्तफाबाद, कश्मीर सिंह तुगलवाल, सुखदेव सिंह, अश्वनी कुमार लक्खनकलां, अजीत सिंह हुंदल, मक्खन सिंह तिब्बड़, अमरजीत सिंह सैनी, कुलदीप सिंह, अशोक भारती, एसपी सिंह गौसल, कुलबीर सिंह गोराया, बलबीर सिंह, गुरचरण सिंह, ओंकार सिंह आदि मौजूद थे।
पॉजिटिव- आज आप बहुत ही शांतिपूर्ण तरीके से अपने काम संपन्न करने में सक्षम रहेंगे। सभी का सहयोग रहेगा। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। घर के बड़े बुजुर्गों का मार्गदर्शन आपके लिए सुकून दायक रहेगा। न...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.