पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
हनुमान चौक स्थित फूड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया के जिला दफ्तर के बाहर किसान मजदूर संगठनों ने संयुक्त किसान मोर्चा के झंडे तले धरना दिया। बता दें कि संयुक्त किसान मोर्चा दिल्ली के बुलावे पर देशभर में एफसीआई बचाव दिवस मनाने की कॉल दे रखी थी। संघर्ष का नेतृत्व विभिन्न संगठनों के नेताओं ने संयुक्त रूप से की, इसमें जम्हूरी किसान सभा से बलविंदर सिंह, कुल हिंद किसान सभा (सांबर) से रणबीर सिंह, कुल हिंद किसान सभा (मरड़) से अमरजीत सिंह सैनी, पंजाब किसान यूनियन से सुखदेव सिंह, किरती किसान यूनियन से तरलोक सिंह बहरामपुर, भारतीय किसान यूनियन क्रांतिकारी से नरिंदर सिंह, भारतीय किसान यूनियन
राजेवाल से गुरदीप सिंह, किसान व जवान भलाई यूनियन सुखदेव सिंह भोजराज, पूर्व सैनिक संघर्ष कमेटी से एसपी सिंह गौसल शामिल रहे। वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार मौजूदा मंडीकरण ढांचा और एमएसपी को खत्म करने की नीति पर चल रही है। यहीं नहीं केंद्र सरकार उत्पादन व्यापार को कॉर्पोरेट घरानों के हवाले कर एफसीआई को खरीद से बाहर करके इसके अस्तित्व को खत्म करने जा रही है। इसलिए जरुरी है कि कृषि कानून रद्द किए जाएं और एमएसपी को कानूनी दर्जा देकर एफसआई के जरिए खरीद की गारंटी दी जाए। यहां अजीत सिंह ठक्कर संधू, बलबीर सिंह कत्तोवाल, अश्वनी कुमार लक्खनकलां, सुबेग सिंह, हरजीत सिंह
कलानौर, सुखदेव राज, एसपी सिंह गौसल, दलीप सिंह, हरपाल सिंह, गुरप्रीत सिंह छीना, सुरिंदर सिंह कोठे, मक्खन सिंह कुहाड़, सुखदेव सिंह भागोकावां, सुखदेव सिंह, गुरदीप सिंह, अमर क्रांति, चणन सिंह दोरांगला, बलबीर सिंह बैंस, बलबीर सिंह रंधावा, अमरजीत शास्त्री, गुरप्रीत सिंह घुम्मन, नरिंदर सिंह, सुरजीत घुम्मन, जगीर सिंह सलाच, कुलविंदर सिंह तिब्बड़, मक्खन सिंह तिब्बड़, रघुबीर सिंह पकीवां, हरदेव सिंह, कंवल नारायण सिंह मौजूद रहे।
पॉजिटिव- आज आसपास का वातावरण सुखद बना रहेगा। प्रियजनों के साथ मिल-बैठकर अपने अनुभव साझा करेंगे। कोई भी कार्य करने से पहले उसकी रूपरेखा बनाने से बेहतर परिणाम हासिल होंगे। नेगेटिव- परंतु इस बात का भी ध...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.