पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
अयोध्या में भगवान श्रीराम जी के भव्य मंदिर निर्माण के लिए श्रीराम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट द्वारा निधि समर्पण अभियान चलाया जा रहा है।इस संबंध में एक विशेष बैठक राम हॉल अहियापुर में नगर संयोजक राजविंदर की अध्यक्षता में हुई। उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत अभी तक टांडा नगर से राम भक्तों ने 2.50 लाख रुपए की धन राशि एकत्रित कर अयोध्या भेज दी है। इस पूरे अभियान में टांडा नगर के 80 कार्यकर्ता घर-घर जाकर संपर्क कर रहे हैं। अभी तक सात दिन चले अभियान में 1500 परिवारों को संपर्क कर लिया गया है। इस अभियान का हिस्सा बनने के लिए उन्होंने 98150-11010 राजविंदर, 94658-
58910 अमरदीप से संपर्क का आह्वान किया।बैठक में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक अक्षित विशेष रूप से उपस्थित हुए। होशियारपुर जिले से करीब 3 करोड़ रुपए की समर्पण निधि अयोध्या भेजी जा चुकी है। श्रीराम भक्तों की असीम श्रद्धा स्वरूप अभियान को भरपूर सहयोग मिल रहा है। इस मौके बैठक में राजेश बिट्टू, मन्ना मेहरा, जतिंदर कुमार, राममूर्ति, रंजीत, अनिल कुमार गोरा व अन्य उपस्थित थे।
पॉजिटिव- आज आर्थिक योजनाओं को फलीभूत करने का उचित समय है। पूरे आत्मविश्वास के साथ अपनी क्षमता अनुसार काम करें। भूमि संबंधी खरीद-फरोख्त का काम संपन्न हो सकता है। विद्यार्थियों की करियर संबंधी किसी समस्...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.