पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
भाजपा जिला अध्यक्ष निपुण शर्मा ने जिला पदाधिकारियों की सूची जारी की है। निपुण शर्मा ने बताया कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी शर्मा, जोनल प्रभारी डाॅ. सुभाष शर्मा, जिला प्रभारी विनोद शर्मा के अलावा शीर्ष नेतृत्व से विचार-विमर्श करने के बाद पार्टी की मजबूती के लिए जिला पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है। भाजपा जिलाध्यक्ष निपुण शर्मा ने बताया कि पर सुरेश भाटिया, सतीश बावा, कृष्ण अरोड़ा, दविंदर दुआ, राकेश कुमारी, गुरप्रीत कौर, भारत भूषण वर्मा, एडवोकेट डीएस बागी और गुरजीत सिंह वधावन को जिला उपाध्यक्ष, विनोद परमार एवं मीनू सेठी को जिला महामंत्री, राकेश सूरी, सुधीर शर्मा, सुरिंदर भट्टी, नरिंदर कौर, वरिंदर बिट्टू, त्रयम्बक सोनी, मनोज शर्मा एवं राकेश परसोवाल को जिला सचिव नियुक्त किया है।
डाॅ. बिंदुसार शुक्ला काे कोषाध्यक्ष, एडवोकेट रोहित शर्मा को सहकोषाध्यक्ष, कमल वर्मा को प्रैस सचिव व शिव कुमार काकू एवं ज्योति कुमार जौली को सहप्रैस सचिव चुना है। महिंदर पाल धीमान को जिला कार्यालय इंचार्ज और अजय जैन को सहकार्यालय सचिव बनाया गया है। रणजीत सिंह राणा, यशपाल शर्मा एवं सुनील सैनी को सोशल मीडिया प्रभारी बनाया है। इनके अलावा विपन वालिया (शम्मी), उमेश जैन व अनिल हंस को जिला प्रवक्ता की जिम्मेदारी सौंपी गई है। शर्मा ने कहा कि जिला कार्यकारिणी की सूची भी जल्द जारी की जाएगी।
पॉजिटिव- आज आप बहुत ही शांतिपूर्ण तरीके से अपने काम संपन्न करने में सक्षम रहेंगे। सभी का सहयोग रहेगा। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। घर के बड़े बुजुर्गों का मार्गदर्शन आपके लिए सुकून दायक रहेगा। न...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.