पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
सूबे में बिगड़ती कानून व्यवस्था के विरोध में बुधवार को भाजपा महिला मोर्चा की जिला प्रधान अर्चना जैन और भाजपा महिला मोर्चा की वाइस प्रधान एव प्रभारी राजेश सूद की अगुवाई में 2 दर्जन से अधिक महिलाओं ने भाजपा जिला दफ्तर से रोष मार्च निकाला। इस मार्च को कैबिनेट मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा की कोठी में उनको चूड़ियां भेंट कर समाप्त होना था, लेकिन इससे पहले ही दोपहर करीब 12 बजे सेशन चौक में पुलिस द्वारा महिलाओं को रोक लिया गया।
जब महिलाएं चौक में लगी मंत्री अरोड़ा की फ्लेक्स पर चूड़ियां बांधने लगीं तो तो पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच काफी बहसबाजी हुई, जिसके बाद महिलाओं ने चौक में ही चूड़ियां रख पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मार्च खत्म किया। जब थाना सिटी के एसएचओ बलविंदर जोड़ा ने महिलाओं को मंत्री अरोड़ा की फ्लेक्स पर चूड़ियां बांधने से रोका तो महिलाओं ने पुलिस के खिलाफ रोष जताया।
अबोहर में भाजपा विधायक पर हमला निंदनीय
भाजपा महिला नेत्रियों ने कहा कि कैप्टन सरकार में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है। सैकड़ों महिलाएं झपटमारों की शिकार हो चुकी हैं। चोरियां, डकैतियां हो रही हैं पर अपराधी पुलिस की पहुंच से बाहर हैं। केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी शर्मा के होशियारपुर दौरे के दौरान कांग्रेसियों व असामाजिक तत्वों ने खलल डाला, मलोट में प्रेस कॉन्फ्रेंस करने आए अबोहर के विधायक अरुण नारंग पर कातिलाना हमला हुआ। इससे स्पष्ट है कि पंजाब सरकार पंजाब में कानून व्यवस्था की स्थिति पर अपना नियंत्रण खो चुकी है। महिला मोर्चा अपने-अपने क्षेत्रों में कांग्रेस के विधायकों तथा मंत्रियों को घर बैठे रह कर चूड़ियां पहनने के लिए देने जा रही हैं।
पॉजिटिव- कुछ रचनात्मक तथा सामाजिक कार्यों में आपका अधिकतर समय व्यतीत होगा। मीडिया तथा संपर्क सूत्रों संबंधी गतिविधियों में अपना विशेष ध्यान केंद्रित रखें, आपको कोई महत्वपूर्ण सूचना मिल सकती हैं। अनुभव...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.