पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
गत दिवस भाजपा नेता पर हुए हमले को लेकर भाजपा टीम ने सिविल अस्पताल में भाजपा नेता से मुलाकात की। भाजपा नेता पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद, जिलाध्यक्ष निपुण शर्मा, जिला महामंत्री विनोद परमार, विजय पठानिया, उपाध्यक्ष सुरेश भाटिया बिट्टू, सतीश बावा, अशोक कुमार शोकी, संजू अरोड़ा, तरुण अरोड़ा ने अहराणा कला मंडल अध्यक्ष हरदीप सिंह लोंगिया पर हुए हमले की निंदा की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस द्वारा
मनमाने ढंग से चुनाव जीतने के बाद भी कार्यकर्ताओं को निशाना बनाया जा रहा है। हरदीप सिंह को कांग्रेसी गुंडों द्वारा कहा गया था वह भाजपा छोड़ दे और सोशल मीडिया पर मोदी का गुणगान करना बंद करे, लेकिन हरदीप नहीं माने तो उन पर हमला कर दिया। उन्होंने कहा कि पुलिस आरोपियों पर जल्द कार्रवाई करे।
पॉजिटिव- आज समय कुछ मिला-जुला प्रभाव ला रहा है। पिछले कुछ समय से नजदीकी संबंधों के बीच चल रहे गिले-शिकवे दूर होंगे। आपकी मेहनत और प्रयास के सार्थक परिणाम सामने आएंगे। किसी धार्मिक स्थल पर जाने से आपको...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.