पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
होशियारपुर के तहत एक गांव में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां 2 बच्चों की मां दोनों बच्चों को साथ लेकर घर का कीमती सामान, नकदी और सोने के सभी गहने लेकर अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। शर्मनाक है कि प्रेमी रिश्ते में महिला का सौतेला बाप है। परिवार उनकी काफी दिनों से तलाश कर रहा है, लेकिन उनका कोई भी सुराग नहीं मिल रहा। थाना मेहटियाना की पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पति का आरोप : जान से मारने की धमकियां देता था, पुलिस कर रही जांच -फरार महिला के पति ने मेहटियाना पुलिस को दी लिखित शिकायत में बताया कि उसकी करीब 10 साल पहले शादी हुई थी। उनके दो बेटे साढ़े तीन साल और डेढ़ साल का है। उसने बताया कि उनकी गृहस्थी अच्छी चल रही थी, लेकिन करीब डेढ़ साल पहले उसकी पत्नी माधोपुर (पठानकोट) में रहते अपने सौतेेले पिता के संपर्क में आई। इस बात को लेकर घर में क्लेश रहने लगा। उसका सौतेला पिता खुद उसे उसे जान से मारने कि धमकियां देकर ब्लैकमेल करने लगा।
इसके बारे गांव की पंचायत को भी लिखित शिकायत दी गई। पंचायत ने उसको ऐसा करने से मना किया था, बावजूद वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। 10 फरवरी को वह पत्नी को घर में छोड़कर अपने काम पर चला गया और उसी दिन शाम 7 बजे के करीब वह उनके घर आया और उसकी पत्नी को बहला फुसलाकर दोनों बच्चों समेत 10 हजार रुपए नकदी, 6 तोले सोने के गहने, दो चांदी की झांझरें और जरूरी कागजात
अपने साथ लेकर भगाकर ले गया। पीड़ित पति ने बताया कि उसकी सास अपने पति से अलग होकर पिछले कुछ समय से उक्त व्यक्ति के साथ रह रही थी। उसकी पत्नी उसे अपना पिता कहती थी, लेकिन वह उस पर अपनी गंदी नजर रखता था। 10 फरवरी को जब वह 7 बजे के बाद घर पहुंचा, तो ताला लगा था और पत्नी गायब थी। इस पर उसने इसके बारे थाना मेहटियाना की पुलिस को लिखित शिकायत दर्ज करवाई।
दोनों की तलाश कर रही पुलिस : देसराज
पुलिस थाना मेहटियाना के सब इंस्पेक्टर देस राज ने बताया कि पुलिस ने राम चंद्र के बयानों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस दोनों को तलाश रही है, लेकिन अब तक उनका कोई भी सुराग नहीं मिला। पुलिस जल्द ही अनिल और पार्वती को तलाश लेगी। मामले की जांच के बाद आरोपी खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा।
पॉजिटिव- आपकी सकारात्मक और संतुलित सोच द्वारा कुछ समय से चल रही परेशानियों का हल निकलेगा। आप एक नई ऊर्जा के साथ अपने कार्यों के प्रति ध्यान केंद्रित कर पाएंगे। अगर किसी कोर्ट केस संबंधी कार्यवाही चल र...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.