पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
सेशन चौक के पास पाल शो सेंटर से बुधवार देर शाम नौसरबाज महिला ने जूते चुरा लिए। दुकान के मालिक गुरप्रीत सिंह ने बताया कि बुधवार शाम करीब 7 बजे दुकान में तीन महिलाएं आईं, जिनमें दो महिलाएं उनकी रूटीन की ग्राहक थी। उनके साथ एक अज्ञात महिला भी आकर बैठ गई और जूते दिखाने को कहने लगी।
गुरप्रीत ने बताया कि उन्होंने कुछ जूते उस महिला को दिखाए। इसी दौरान वह महिला पांच मिनट के लिए दुकान से बाहर गई और दोबारा आकर दोनों महिलाओं के साथ बैठ गई। उक्त महिला उन दोनों महिलाओं के साथ इस तरह बात कर रही थी, जैसे वह उनके साथ ही आई है। गुरप्रीत सिंह ने बताया कि कुछ मिनटों के बाद वह दुकान से चली गई।
बाद में शक होने पर उन्होंने जांच की तो पाया, यहां उक्त महिला बैठी थी वहां से तीन जोड़ी जूतों के बॉक्स गायब थे। गुरप्रीत ने बताया कि उन्होंने सीसीटीवी फुटेज में देखा उक्त नौसरबाज महिला अपने शाल में जूतों के बॉक्स छिपा रही है। उन्होंने बताया कि चोरी की शिकायत सिटी पुलिस को दे दी है। एएसआई जगदीश लाल ने कहा कि वह जांच कर रहे है, जल्द ही नौसरबाज महिला को काबू कर लिया जाएगा।
पॉजिटिव- आज आप बहुत ही शांतिपूर्ण तरीके से अपने काम संपन्न करने में सक्षम रहेंगे। सभी का सहयोग रहेगा। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। घर के बड़े बुजुर्गों का मार्गदर्शन आपके लिए सुकून दायक रहेगा। न...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.