पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
सुल्तानपुर लोधी से विधायक नवतेज सिंह चीमा ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की ओर से शुरू किए 134 करोड़ रुपए के विकास कार्यों से पवित्र शहर को स्मार्ट सिटी के तौर पर विकसित करने में मदद मिलेगी। वहीं, पवित्र शहर अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर भी उभरेगा। ऑनलाइन समागम में शिरकत करने पर मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए चीमा ने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से 550वें प्रकाशोत्सव
समागम बड़े स्तर पर करवाए जाने से सुल्तानपुर लोधी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पर्यटन स्थल के रुप में सामने आया था। अब बुनियादी ढांचे के विकास से सैलानियों को और सहूलत मिलेगी। पंजाब सरकार की ओर से सुल्तानपुर लोधी पर अब तक 174 करोड़ रुपए के विकास कार्यों के नींव पत्थर मुख्यमंत्री की ओर से रखे गए है। स्मार्ट सिटी के तहत विकास कार्यों की टैंडर प्रक्रिया मुकम्मल कर ली गई है।
पॉजिटिव- आपकी सकारात्मक और संतुलित सोच द्वारा कुछ समय से चल रही परेशानियों का हल निकलेगा। आप एक नई ऊर्जा के साथ अपने कार्यों के प्रति ध्यान केंद्रित कर पाएंगे। अगर किसी कोर्ट केस संबंधी कार्यवाही चल र...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.